..................... Kriti Sanon trolled for wearing tiny shorts after Adipurush, netizens angrily react, Sita maa ka role diya tha inko - Hindi Filmibeat

आदिपुरुष के बाद शॉर्ट कपड़ों में दिखीं Kriti Sanon, गुस्साए लोग बोले- "सीता मां का रोल दिया था इनको.."

By Filmibeat Desk
kriti-sanon-gets-trolled-for-wearing-shorts-after-adipurush-netizens-angrily-react-sita-maa-ka-role

Kriti Sanon gets trolled for wearing shorts: फिल्म आदिपुरुष में मां सीता का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस कृति सैनन को हाल ही में मुंबई में लेट नाइट चिल करते स्पॉट किया गया। पैपराजी ने जैसे ही कृति का वीडियो शेयर किया, लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया क्योंकि एक्ट्रेस ने शॉर्ट्स पहने हुए थे।

आदिपुरुष फिलहाल हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। हर तरफ से फिल्म की आलोचना हो रही है। जहां भारत और ओवरसीज में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है, वहीं नेपाल में भी फिल्म को काफी विवादों का सामना करना पड़ा है। ऐसे में कृति सैनन को अब आदिपुरुष की रिलीज के कुछ दिनों बाद ही शॉर्ट्स पहने देखकर नेटिजन्स ने ट्रोल करना शुरु कर दिया।

पीली स्पेगेटी टॉप, नीली डेनिम शॉर्ट्स और बेज रंग की जैकेट के साथ कृति काफी खूबसूरत दिख रही हैं। लेकिन उनको देखकर लोगों ने उन्हें अपने सीता अवतार को भूल जाने पर उसे बेरहमी से ट्रोल किया।

लोगों ने कृति की तुलना टीवी शो रामायण की सीता दीपिका चिखलिया से भी करना शुरु कर दिया और कहा कि उन्हें दीपिका से कुछ सीखना चाहिए।

एक यूजर ने लिखा- "इनको सीता माता का रोल दिया था.. कम से कम फिल्म जब तक थियेटर में है, तब तक तो बिना कपड़ों नहीं घूमती.."

दूसरे यूजर ने लिखा- "सीता लुक बहुत जल्दी उतर गया.."

वहीं, एक अन्य ने लिखा- "सीता मां का रोल करके उनकी भी इज्जत घटा दी.."

Read more about: kriti sanon adipurush
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X