एयरपोर्ट पर Kriti Sanon ने घमंड में चूर होकर फैन संग कर दी ऐसी हरकत, लोगो ने जी भरकर दिए हसीना को ताने

Kriti Sanon Trolled: शाहिद कपूर और कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म ''तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस ऑनस्क्रीन जोड़ी को हाल ही में एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया और दोनों स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। लेकिन इस बीच कृति ट्रोल होती हुई भी नजर आईं।
एयरपोर्ट से कृति सेनन और शाहिद कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहिद कपूर ने सफेद रंग की लोअर और टी-शर्ट पहनी है, उनके स्वेटशर्ट पर कपूर भी लिखा हुआ है। वहीं उनके साथ चल रहीं कृति ने मरून टी-शर्ट और ब्लैक जींस पहनी है।
वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटी फैन बेहद खुश होकर एक्टर्स का स्वागत करते हुए और शाहिद से हाथ मिलाती है और वो कृति को हाय कहती है, लेकिन कृति उस फैन को बुरी तरह से नजरअंदाज कर देती हैं। वो उस फैन की तरफ देखती भी हैं लेकिन फिर से वो उस फैन के साथ फोटो खिंचवाने में ज्यादा इंट्रेस्टेड नहीं दिखीं। शाहिद खुद कृति के इस रवैये से हैरान रह जाते हैं।
कृति सेनन का ये बर्ताव देखकर लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा- 'फ्लॉप एक्ट्रेसेस के ज्यादा नखरे होते हैं', दूसरे यूजर ने लिखा- 'कैसे बेचारी को इग्नोर कर दिया', तीसरे यूजर ने लिखा-'इतना घमंड अच्छा नहीं, हमने आपको सुपरस्टार बनाया है।' चौथे यूजर ने लिखा- 'कृति को भी हाथ मिला लेना चाहिए था।'
अब कृति सेनन और शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म की बात करें तो ये दोनों जल्द ही 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी। ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत शाहिद कपूर और कृति सेनन के रोमांटिक सीन से होती है। दोनों एक दूसरे के साथ फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अगले सीन में शाहिद उन्हें अपने परिवार से मिलवाते नजर आते हैं। अब तक उसे नहीं पता कि कृति एक रोबोट है और उसके नाम सिफरा का मतलब क्या है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है हम देखते हैं कि उसने शाहिद के परिवार के साथ कितनी अच्छी तरह से तालमेल बिठा लिया है, जब तक कि एक रात उसकी मौत नहीं हो जाती। शाहिद की चाची डिंपल कपाड़िया ने उन्हें बताया कि उनकी बैटरी खत्म हो गई है और वह चार्जिंग मोड में हैं। शाहिद हैरान रह गए और आगे जो हुआ वह और भी दिलचस्प है।


Click it and Unblock the Notifications