Kriti Sanon : जब इकोनॉमी क्लास में कृति ने किया सफर, तो एक्ट्रेस पर आया फैंस का दिल, वायरल हुआ वीडियो

Kriti Sanon : हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री कृति सेनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कृति इकोनॉमी क्लास में सफर कर रही हैं। इसको देखकर एक और बार फैंस एक्ट्रेस के दीवाने हो गए हैं।
दरअसल यह वीडियो तब का है जब कृति इंदौर के लिए सफर कर रही थी, तो एक्ट्रेस इकॉनमी क्लास में ही बैठी और इसके साथ ही उन्हें फ्लाइट में एक बच्चे के साथ खेलते हुए भी देखा जा रहा है।
इसके साथ ही देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपनी खिड़की वाली सीट पर एक छोटे बच्चे के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दे रही हैं। बच्चे ने कृति के सामने वाली सीट से अपना हाथ बढ़ाया और बच्ची को पकड़ कर किस भी करती नजर आ रही हैं।
वायरल हो रहे कृति के इस वीडियो पर नेटिजंस जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वह बहुत प्यारी हैं।" दूसरे ने लिखा, "जब वह बच्चे के साथ होती है तो वह बेबी बन जाती हैं।" "वह अब तक की सबसे प्यारी इंसान हैं।"
खैर इस दौरान कृति के लुक की बात करें तो कृति सेनन ने कृति सफेद ड्रेस और गुलाबी रंग की शॉल में नजर आ रही हैं, उनका सिंपल और प्यार अंदाज सभी को काफी पसंद आ रहा है।
बता दे कि, कृति मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हैं और एक्ट्रेस प्रसिद्ध पोहा और जलेबी का आनंद ले रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोहा और जलेबी खाते हुए एक तस्वीर शेयर की है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही शाहिद कपूर के साथ एक फिल्म में दिखाई देंगी। हांलाकि, फिल्म के टाइटल की अभी तक घोषणा नहीं की गई है। वहीं, खबर है कि फिल्म इस साल अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बैसे कृति अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications