'रईस' निर्देशक से जुड़ीं कृति सैनन- लव स्टोरी, कॉमेडी के बाद अब दमदार थ्रिलर फिल्म FINAL

शाहरुख खान के साथ फिल्म रईस के साथ अब निर्देशक राहुल ढ़ोलकिया अगली फिल्म की तैयारी शुरु कर चुके हैं। राहुल ढ़ोलकिया की अगली फिल्म में कृति सैनन फाइनल हो चुकी हैं। फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरु होगी और एक ही शेड्यूल में खत्म कर दी जाएगी। फिल्म का नाम फिलहाल फाइनल नहीं किया गया है। कोई शक नहीं कि कृति सैनन को राहुल ढ़ोलकिया की फिल्म में देखना दिलचस्प होगा।

राहुल ढ़ोलकिया परजानिया, लम्हा, रईस जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। जो मुख्य तौर पर गंभीर फिल्में होती हैं। वहीं, कृति सैनन अब तक हल्की फुल्की लव स्टोरी, कॉमेडी फिल्मों में ही नजर आई हैं। जाहिर है कृति को थ्रिलर फिल्म में देखना उनके फैंस के लिए अलग अनुभव होगा। कृति भी इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Kriti Sanon

फिल्म की कहानी को बिलाल सिद्दीकी ने लिखा है और सुनिर खेत्रपाल प्रोड्यूस करेंगे। कृति ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा- मैं काफी समय से एक हीरोइन केंद्रित फिल्म की तलाश में थी, जो कुछ अलग हो लेकिन कमर्शियल हो। इस फिल्म में वह बात है।

बहरहाल, बरेली की बर्फी और लुका छुपी की सफलता के बाद कृति सैनन के हाथों बैक टू बैक बेहतरीन फिल्में आ चुकी हैं। दिलजीत दोसांझ के साथ अर्जुन पटियाला, अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल 4, अर्जुन कपूर के साथ आशुतोष गोवारिकर की पानीपत.. कृति की आने वाली फिल्में हैं, जो उन्हें एक अलग स्तर तक ले जा सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X