कृति सैनन कोरोना पॉज़िटिव, चंडीगढ़ से राजकुमार राव के साथ शूटिंग करके लौटी हैं एक्ट्रेस
बॉलीवुड में तेज़ी से काम रफ्तार पकड़ रहा है और इस समय कई फिल्मों की शूटिंग चंडीगढ़ में चल रही हैं। लेकिन साथ ही उत्तर भारत में कोरोना बम तेज़ी से फूट रहा है और इसकी चपेट में पिछले तीन दिन में दो फिल्मों के चार स्टार्स आ चुके हैं।
Recommended Video
Kriti Sanon ने एयरपोर्ट पर मीडिया को देख दिया ये रिएक्शन ; Watch video | FilmiBeat
कृति सैनन, चंडीगढ़ में अपनी टीम हम दो हमारे दो की शूटिंग कर रही थीं। कृति शूटिंग से वापस मुंबई आ चुकी हैं लेकिन लौट कर आते ही कृति सैनन की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।

हालांकि, अभी तक इस खबर की पुष्टि खुद कृति सैनन ने नहीं की है। इसके अलावा चंडीगढ़ में आयुष्मान खुराना - वाणी कपूर स्टारर चंडीगढ़ करे आशिकी की शूटिंग चल रही है तो वहीं धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म जुग जुग जियो की भी शूटिंग चल रही थी।


Click it and Unblock the Notifications