''यह किसी नई चीज की शुरुआत है'', टैटू बनवा कर कृति सेनन ने दिए नई फिल्म के संकेत !
एक्ट्रेस कृति सेनन ने लेटेस्ट फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की है। इस तस्वीर में कृति सेनन अपने टैटू को दिखाती नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने हिंट दी है कि जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है। इस संकेत के बाद कहा जा रहा है कि कृति सेनन अपनी आगामी फिल्म का ऐलान करने वाली हैं। फिलहाल वह अपनी आने वाली फिल्म 'मिमी' की शूटिंग में बिजी चल रही हैं।
कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटो शेयर की। इस तस्वीर में उन्होंने कमर पर एक टैटू बनवाया है। जिसे वह फैंस को दिखाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, जल्द ही नई चीज की शुरूआत होने वाली है। फिलहाल कुछ साफ नहीं है कि वह किस चीज का जिक्र कर रही हैं। लेकिन फैंस को लगता है कि उनकी आने वाली फिल्म के संकेत हैं।

बता दें सोशल मीडिया पर अक्सर कृति सेनन एक्टिव रहती हैं। जहां वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल पलों को साझा करती हैं। कृति सेनन को लाखों फैंस फॉलो करते हैं। कुछ दिन पहले कृति सेनन ने अपने नए पेट को फैंस से परिचित करवाया था।
हाल में ही कृति सेनन डब्बू रतनानी के कैलेंडर शूट में भी नजर आईं। इस फोटोशूट में कृति सेनन का हॉट अंदाज देखने को मिला। जिन तस्वीरों को उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर साझा किया।
वर्क फ्रंट की बात कृति सेनन जल्द ही मिमी फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में पकंज मिश्रा भी नजर आएंगी। फिल्म से हाल में ही कृति सेनन की प्रेग्नेंट तस्वीरें वायरल हुई थीं.


Click it and Unblock the Notifications