प्रभास राम की सीता कृति सैनन - बताया कितनी खास फिल्म है आदिपुरूष

कृति सैनन के पास इस समय शानदार प्रोजेक्ट्स की भरमार हैं जिसमें सबसे ज़्यादा उत्साहित फैन्स ओम राउत की फिल्म आदिपुरूष के लिए हैं। इस फिल्म में कृति सैनन सीता के किरदार में दिखाई देंगी वहीं साउथ सुपरस्टार प्रभास भगवान राम और सैफ अली खान, रावण के किरदार में दिखाई देंगे।

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कृति सैनन ने बताया कि वो इस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं और ये उनके अब तक के करियर का सबसे खास प्रोजेक्ट है। कृति ने बताया कि फिल्म के बारे में हर चीज़ वो खूब इंजॉय कर रही हैं और ये फिल्म कृति के लिए एक नया अनुभव है।

kriti-sanon-talks-about-playing-sita-in-prabhas-saif-ali-khan-starrer-adipurush

कृति ने ये सारी बातें अपने फैन्स के साथ एक ट्विटर चैट के दौरान की। कृति ने ओम राउत से गुज़ारिश भी कर डाली कि वो जल्दी से जल्दी फिल्म की शूटिंग वापस शुरू करें। वहीं अपनी एक और फिल्म मिमी के बारे में बात करते हुए कृति ने बताया कि जल्दी ही घोषणा होगी जिसके बारे में वो अभी कुछ नहीं बता सकतीं।

गौरतलब है कि हाल ही में एक इंटरव्यू में कृति सैनन ने कहा था कि वो खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि इतने छोटे से करियर में उन्हें इतनी अलग अलग भूमिकाएं करने का मौका मिला। वो मानती हैं कि उन्होंने इन सभी को एक चैलेंज की तरह लिया। और उम्मीद करती हैं कि फैन्स की उम्मीदों पर वो खरी उतरी हों।

बॉलीवुड में सात साल

बॉलीवुड में सात साल

कृति सैनन ने हीरोपंती के साथ अपना फिल्म डेब्यू किया था और हाल ही में उनके करियर को सात साल पूरे हो चुके हैं। कृति सैनन का मानना है कि एक्टर के तौर पर इतने 2014 से अब तक वो काफी बदल चुकी हैं। उन्होंने काफी कुछ सीखा है और खुद को लगातार बेहतर बनाने की कोशिश की है।

बनीं थीं बॉक्स ऑफिस स्टार

बनीं थीं बॉक्स ऑफिस स्टार

कृति ने 2019 से बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफल फिल्मों की धमाकेदार शुरूआत की थी कार्तिक आर्यन के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लुका छिपी के साथ। मार्च 2019 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की और कृति और कार्तिक के करियर को भी नई दिशा दी।

बड़े बैनर के साथ

बड़े बैनर के साथ

कृति ने अपने करियर की शुरूआत से ही बड़े बैनर को तरजीह दी है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन से डेब्यू करने के बाद उन्होंने रोहित शेट्टी की दिलवाले में काम किया। इसके बाद कृति ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। धर्मा प्रोडक्शन्स की कलंक में ऐरा गैरा नत्थू खैरा पर ठुमके लगाती दिखीं। फिल्म में कृति के इस गेस्ट अपीयरेंस ने काफी तारीफें बटोरीं, भले ही फिल्म ना चली हो।

अक्षय कुमार के साथ सफलता

अक्षय कुमार के साथ सफलता

कृति ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार एंट्री की हाउसफुल 4 के साथ। फिल्म में वो अक्षय कुमार के अपोज़िट दिखाई दीं और उनकी कॉमिक टाईमिंग ने दर्शकों का दिल जीता और अक्षय के साथ उनकी जोड़ी को सराहा गया। यूं तो कृति, अक्षय के साथ सिंह इज़ ब्लिंग में काम करने वाली थीं लेकिन ये फिल्म उन्होंने दिलवाले के लिए छोड़ दी थी।

2020 में करने वाली थीं धमाके

2020 में करने वाली थीं धमाके

कृति सैनन के लिए 2020 काफी दिलचस्प होने वाला था। पहली बात तो ये कि वो सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली करने वाली थी। इसके अलावा, कृति सैनन मीमी की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में वो एक सरोगेट मां की भूमिका में दिखाई देने वाली थीं। लेकिन लॉकडाउन के बाद सब कुछ अधर में लटक गया है।

लगातार कर रही हैं शूटिंग

लगातार कर रही हैं शूटिंग

अगर अभी के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो कृति सैनन एक तरफ, वरूण धवन के साथ अरूणाचल प्रदेश में भेड़िया की शूटिंग कर रही थीं। वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार के साथ बच्चन पांडे की शूटिंग लॉकडाउन के पहले ही पूरी कर चुकी हैं।

रिलीज़ को तैयार फिल्में

रिलीज़ को तैयार फिल्में

वहीं कृति सैनन की मीमी और राजकुमार राव के साथ उनकी फिल्म हम दो हमारे दो, पूरी हो चुकी हैं और रिलीज़ का इंतज़ार कर रही हैं। कृति का नाम आने वाले कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ भी जोड़ा जा रहा है। इसके बाद वो टाईगर श्रॉफ की गणपत में दिखाई देंगी।

ऋतिक रोशन की कैटवूमन?

ऋतिक रोशन की कैटवूमन?

अफवाहों की मानें तो ऋतिक रोशन की कृष 4 के लिए राकेश रोशन के दिमाग में हीरोइन के तौर पर कृति सैनन का नाम काफी समय से है। हालांकि, फिल्म को लेकर ही फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है ऐसे में हीरोइन का नाम महज़ अफवाहें ही होंगी।

रहना है तेरे दिल में सीक्वल

रहना है तेरे दिल में सीक्वल

जैकी भगनानी, 20 साल बाद रहना है तेरे दिल में सीक्वल प्लान कर रहे हैं और फिल्म की हीरोइन के लिए कृति सैनन का नाम तय हो चुका है। फिल्म के हीरो के तौर पर विकी कौशल दिखाई दे सकते हैं। बस अब कृति को बड़े परदे पर देखने का इंतज़ार है!


More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X