कृति सैनन ने शुरू की अगली फिल्म की तैयारी, क्या किल बिल रीमेक के लिए है ये नया लुक?

kriti-sanon-takes-a-new-look-for-her-next-film-has-butterflies-in-her-stomach-shares-first-picture

कृति सैनन ने इस साल हर अवार्ड शो में अपनी फिल्म मिमी के साथ उपस्थिति दर्ज करवाई है। जहां हर अवार्ड फंक्शन में कृति सैनन को नॉमिनेट किया गया वहीं कई अवार्ड्स उन्होंने अपने नाम भी किए। अब कृति सैनन अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गई हैं। इसके लिए उन्होंने मेकओवर करवा लिया है।

कृति सैनन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि अपनी अगली फिल्म शुरू करने के लिए उनके पेट में तितलियां उड़ रही हैं। इतना ही नहीं, कृति इस तस्वीर में अपने बालों को रंगवाते हुए नज़र आ रही हैं। अब ये फिल्म कौन सी है इसी के कयास लगाए जा रहे हैं।

माना जा रहा है कि ये फिल्म अनुराग कश्यप की अगली फिल्म हो सकती है जिसे किल बिल का आधिकारिक रीमेक बताया जा रहा है। काफी समय से चर्चा है कि कृति सैनन अनुराग कश्यप की इस फिल्म की हीरोइन होंगी। कृति सैनन इस फिल्म में एक्शन करती दिखाई देंगी।

टाईगर श्रॉफ के साथ करेंगी एक्शन

कृति सैनन इसके अलावा, टाईगर श्रॉफ की गणपत में भी एक्शन करती दिखाई देंगी। ये फिल्म पहले, क्रिसमस पर रिलीज़ होने जा रही थी लेकिन फिलहाल पोस्टपोन हो चुकी है। कृति सैनन और टाईगर श्रॉफ की जोड़ी ने हीरोपंती के साथ अपना फिल्म डेब्यू किया था और उनकी जोड़ी फैन्स को काफी ज़्यादा पसंद आई थी। अब वो एक बार फिर अपनी केमिस्ट्री के साथ गणपत में दिखाई देंगे।

कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा

कृति सैनन इस समय कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं। इनमें सबसे पहले रिलीज़ होगी वरूण धवन के साथ दिनेश विजान - अमर कौशिक की फिल्म भेड़िया। ये फिल्म हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बनेगी। इसके बाद कृति सैनन 2023 में धमाका करेंगी प्रभास स्टारर आदिपुरूष के साथ जिसमें वो देवी सीता के किरदार में दिखाई देंगी। इसी साल कृति सैनन, कार्तिक आर्यन के साथ अला वैकुंठपुरामुलू रीमेक में दिखाई देंगी जिसका नाम है शहज़ादा।

फैन्स की परम सुंदरी

कृति सैनन की आखिरी रिलीज़ फिल्म थी बच्चन पांडे जो इस साल होली पर रिलीज़ हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा। 2021 में कोरोना के बीच कृति सैनन ने दो ओटीटी फिल्मों के साथ फैन्स का मनोरंजन किया था। ये दो फिल्में थीं मिमी और हम दो हमारे दो। राजकुमार राव के साथ हम दो हमारे दो डिज़्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई और दर्शकों को ज़्यादा पसंद नहीं आई। लेकिन अमेज़ॉन प्राईम वीडियो पर रिलीज़ हुई मिमी के साथ कृति सैनन फैन्स की परम सुंदरी बन चुकी है। अब बस फैन्स को इंतज़ार है तो उन्हें प्रभास की आदिपुरूष में सीता बने देखने का।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X