अनुराग कश्यप की एक्शन ड्रामा में दिखेंगी कृति सैनन, फिल्म के लिए शुरू की एक्टिंग वर्कशॉप

फिल्म मिमी में अपनी दमदार एक्टिंग के साथ कृति सैनन ने फिल्मी दुनिया में अपनी एक धाक जमा ली है। कृति उन कलाकारों में हैं, जो अपने किरदार को वास्तविक रूप देने में वे कोई कसर नहीं छोड़ती। मिमी के लिए दर्शकों से खूब प्यार और कई अवार्ड्स हासिल करने के बाद, अब एक्ट्रेस ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरु कर दी है।

कृति निर्देशक अनुराग कश्यप के एक्शन- ड्रामा में नजर आने वाली हैं और अनुराग के मार्गदर्शन में उन्होंने एक्टिंग वर्कशॉप शुरू कर दी है साथ ही वे डायलॉग और लैंग्वेज कोचिंग भी ले रही हैं। करीबी सूत्रों के अनुसार, यह कश्यप द्वारा हिंदी सिनेमा में लिखी गई अब तक की सबसे खतरनाक महिला किरदारों में से एक है। कोई शक नहीं कि कृति को इस अंदाज में देखना दिलचस्प होगा।

kriti-sanon-starts-acting-workshop-for-her-next-with-anurag-kashyap

सूत्र का मानना है की , "यह एक बेहद भावनात्मक फिल्म है और कृति के चरित्र द्वारा प्रतिशोध की भावना को पर्दे पर पहले कभी नहीं देखा गया है। यह पूरी तरह से ब्रूट रॉ पॉवर है.."

अभिनेता निखिल द्विवेदी, जिन्होंने बतौर निर्माता मल्टी वीमेन ड्रामा फिल्म "वीरे दी वेडिंग" प्रोड्यूस किया था, अब वे इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।

अफवाह थी कि ये फिल्म कल्ट हॉलीवुड फिल्म, किल बिल की रीमेक है, लेकिन निर्देशक अनुराग कश्यप ने हमेशा इससे इनकार किया है। उन्होंने इसे पूरी तरह से एक ओरिजिनल फिल्म बताया है। इस फिल्म की शूटिंग नवम्बर में शुरू की जाएगी।

कृति सैनन की बात करें तो इस फिल्म के अलावा उनकी आने वाली फिल्मों में शामिल है- शहज़ादा, आदिपुरुष, गणपथ और भेड़िया। ये सभी 2022- 2023 तक रिलीज होने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X