Mimi Poster- मिलिए 'मिमी' के पूरे परिवार से, कल रिलीज होगा कृति सैनन की फिल्म का ट्रेलर!

कृति सैनन की फिल्म मिमी को लेकर काफी समय से चर्चा है और इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया है। इस पोस्टर में कृति सैनन के साथ उनकी पूरा परिवार नजर आ रहा है। पोस्टर को रिलीज करते हुए ये भी बताया गया है कि इसका ट्रेलर कल यानि 13 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। फैंस इसका काफी समय से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर डालते हुए कृति सैनन ने एक कैप्शन भी लिखा है।

कृति ने लिखा है कि.. 'ये रही मिमी की पूरी दुनिया पर क्या है ये उसकी पूरी दुनिया? बस एक दिन और.. कल रिलीज हो रहा है मिमी का ट्रेलर। आपने कभी भी ऐसी उम्मीद नहीं की होगी।

mimi, kriti sanon, मिमी, कृति सैनन

फिल्म 30 जुलाई को जियो सिनेमा और नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।' कृति का ये पोस्ट काफी चर्चा में है और फैंस लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं। इस पोस्टर में कृति सैनन के साथ अभिनेता पंकज त्रिपाठी और मनोज पहवा भी नजर आ रहे हैं।

कृति सैनन जाहिर है कि इस फिल्म में कुछ अलग करने वाली हैं क्योंकि पोस्टर में उनका बेबी बंप नजर आ रहा है और वो प्रेगनेंट हैं। इसके बाद से लगातार लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि कृति सैनन किस तरह का कमाल करने वाली हैं।

इसके अलावा वो टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म गणपत का हिस्सा बनने वाली हैं। इस फिल्म का ऐलान पहले ही हो चुका है और इसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X