..तो आमिर की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में ये एक्ट्रेस निभाएंगी लीड रोल!
एक्ट्रेस कृति सेनन आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में दिखाई दे सकती हैं।
आमिर खान की अगली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने पहले ही काफी सारी सुर्खियां बटोर ली हैं। अब इस फिल्म के लिए फीमेल लीड एक्ट्रेस की तलाश की जा रही है। अब सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस कृति सेनन इस फिल्म में दिखाई दे सकती हैं।

खबर है कि आमिर खान कृति को इस फिल्म में लेने के लिए चर्चा कर रहे हैं। आपको बता दें कि कृति ने साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हीरोपंती' टाइगर श्रॉफ के साथ डेब्यू किया था। जिसके बाद कृति को काफी लोगों ने पसंद किया।
पाकिस्तान में जल्द रिलीज़ हो सकती है 'दंगल'!
वहीं बात करें इस फिल्म में आमिर के लुक की तो.. विजय कृष्णा आचार्य के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के लिए आमिर ने खासतौर पर अपने बाल और दाढ़ी बढ़ा रहे हैं ताकि उन्हें अपने कैरेक्टर के लिए परफेक्ट लुक मिल सके।


Click it and Unblock the Notifications