कृति सेनन को रामायण पर एक पुस्तक के साथ किया गया स्पॉट; जल्द सीता में किरदार में आएंगी नज़र!
अभिनेत्री कृति सैनन ने अभी से अपनी अगली फिल्म "आदिपुरुष" की शूटिंग के लिए तैयार शुरू कर दी है, जिसमें वह देवी सीता की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी। कृति सेनन हाल ही में अरुणाचल प्रदेश से लौटी हैं जहां वह वरुण धवन के साथ अपनी फिल्म भेड़िया की शूटिंग कर रही थीं। अभिनेत्री ने कुछ दिन पहले ही फिल्म की शूटिंग खत्म करते हुए एक पोस्ट साझा किया था और अब घर वापसी करते हुए उन्हें मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया।
हवाई अड्डे पर, उन्हें "द फॉरेस्ट ऑफ एनचैनमेंट्स" नामक एक पुस्तक के साथ स्पॉट किया गया था, जो सीता के दृष्टिकोण से रामायण है।

आदिपुरुष क्रू ने लिखा, "She's preparing her best with detail studying about goddess SITA MATA, the book @kritisanon is carrying "Sitayan" (The Forest Of Enchantments) She gonna Nail this Mega Iconic character in #Adipurush ❤ #Prabhas @omraut"
इससे तो यही ज़ाहिर होता है कि अभिनेत्री ने भेडिया की शूटिंग खत्म करने के बाद बिना कोई ब्रेक लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
भेडिया खत्म करने के बाद, अभिनेत्री के पास कई अन्य फिल्में हैं जिनमें सीता की भूमिका में प्रभास के साथ आदिपुरुष, बच्चन पांडे, मिमी, गणपत, हम दो हमरे दो और एक अन्य अघोषित फिल्म है।
प्रभास, सैफ अली खान, सनी सिंह और कृति सैनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष 2 फरवरी से फ्लोर पर आ चुकी है। फिल्म में प्रभास दिखेंगे राम के किरदार में, सैफ अली खान हैं रावण, सनी सिंह हैं लक्ष्मण और कृति सैनन बनी हैं सीता। 3डी फॉर्मेट पर बन रही यह फिल्म पांच भाषाओं में बन रही है- हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़। भारी भरकम बजट पर बन रही इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications
