'साल 2020 मेरे लिए सबसे घटिया रहा'- कोरोना काल को लेकर क्या बोलीं कृति सैनन!
कोरोना काल के दौरान जिस तरह का माहौल बना हुआ था वो किसी से छिपा नहीं है और शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जोकि इस दौरान परेशान ना हुआ हो। अभिनेत्री कृति सैनन ने कोरोना काल यानि साल 2020 को लेकर एक बयान हाल ही में दिया है जो कि काफी तेजी से चर्चा में आ गया है। इस साल को लेकर उन्होने गुस्सा जाहिर किया है और सबसे खराब साल इसको बताया है। कृति सैनन इस दौरान टाइम्स ऑफ इंडिया से बात कर रही हैं।
उन्होने कहा है कि 'फिल्म की शूटिंग्स के साथ ये साल उनका शुरु हुआ था और बाद में ये साल सबसे घटिया साबित हुआ। बस खुशी इस बात की थी कि इस दौरान मैं अपने माता पिता के कंपना में रही थी।'

कृति सैनन का ये बयान काफी तेजी से चर्चा में चल रहा है और फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। उनका भी मानना है कि साल काफी खराब रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री कृति सैनन इस समय फिल्म बच्चन पांडे को लेकर बिजी हैं जिसमें वो सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा खबर थी कि वो कार्तिक आर्यन के साथ एक फिल्म में काम करने वाली हैं। खबरों के मुताबिक फिल्म के निर्माता कृति से लगातार संपर्क में हैं।
कार्तिक और कृति की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद है। यही वजह है कि निर्माता-निर्देशक रीमेक में दोनों का रोमांस भुनाना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications