Prabhas से डेटिंग की अफवाह के बीच Kriti Sanon ने शादी को लेकर कही ये बात?

साउथ के सुपरस्टार प्रभास और कृति सैनन इस वक्त अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट आदिपुरुष को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। लेकिन कुछ ऐसा भी सामने आया है जिससे फैंस काफी खुश हैं। जी हां, कृति सैनन और प्रभास को लेकर डेटिंग रूमर्स सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ऐसा कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कृति सैनन और प्रभास को लेकर अफेयर की अफवाह सामने आई है। इस दौरान कृति सैनन का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें जिसमें वो अपनी शादी की बात कर रहीं हैं और इस दौरान प्रभास का नाम ले रहीं हैं।
जी हां, वो इस इंटरव्यू में कहती नजर आ रही हैं कि अगर उन्हें कभी मौका मिला तो वह प्रभास से शादी कर लेंगी। जी हां, ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।
ऐसा कहा जाता है कि कृति सैनन और प्रभास एक दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन उनके डेटिंग को लेकर कितनी सच्चाई इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल दोनों लोग अपनी फिल्म को लेकर बिजी हैं।
बता दें कि कृति सैनन और प्रभास की ये फिल्म कुछ समय तक विवादों का हिस्सा रही है और इस वक्त इस फिल्म में कुछ जरूरी बदलाव किए जा रहे हैँ। बता दें कि आदिपुरुष का टीजर रिलीज होने के साथ साथ काफी बुरी तरह से ट्रोल किया गया था और लोगों का कहना था कि फिल्म में रावण से लेकर सीता तक का रूप बदल दिया गया है।
जिस तरह का चित्रण हमने सुना है ये उससे बिल्कुल अलग है। फिलहाल ओम राउत ने कहा था कि वो फिल्म में बदलाव कर रहे हैं और इसके वीएफएक्स पर फिर से काम हो रहा है। कृति सैनन इस वक्त भेड़िया को लेकर भी चर्चा में हैं जो कि हाल ही में रिलीज हुई है और अच्छी कमाई कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications











