..................... Adipurush के ट्रेलर लॉन्च में कृति सैनन को नहीं मिली बैठने की जगह, एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा, वायरल हुआ वीडियो | Kriti Sanon sits on floor at Adipurush trailer launch due to this reason, video goes viral - Hindi Filmibeat

Adipurush के ट्रेलर लॉन्च में कृति सैनन को नहीं मिली बैठने की जगह, एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा, वायरल हुआ वीडियो

kriti-sanon-sits-on-floor-at-adipurush-trailer-launch-due-to-this-reason-video-goes-viral

Kriti Sanon at Adipurush trailer launch: एक्ट्रेस कृति सैनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते दिन फिल्म का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च किया गया, जहां फिल्म की पूरी टीम ने शिरकत ली थी। इसी इवेंट से कृति सैनन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वो जमीन पर बैठी दिख रही हैं।

आदिपुरुष 16 जून, 2023 को सिनेमाघरों में आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हिंदू महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित पौराणिक फिल्म का ट्रेलर थियेटर में लॉन्च किया गया, जो फैंस और मीडिया से हाउसफुल था। इस इवेंट में कृति अबू जानी और संदीप खोसला की कस्टम-निर्मित सफेद और सुनहरी साड़ी में शानदार लग रही थीं।

इस वजह से जमीन पर बैठ गईं कृति सैनन

इस बीच, ट्रेलर लॉन्च का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसमें कृति को थिएटर हॉल में सीट नहीं मिलने के बाद जमीन पर बैठी हुई देखा जा सकता है। वीडियो के कैप्शन में यह भी दावा किया गया है कि कृति पहले से बैठे लोगों को डिस्टर्ब नहीं करना चाहती थीं, इसीलिए वो जमीन पर ही बैठ गईं।

कृति के हाव-भाव से वीडियो ने नेटिज़न्स को चकित कर दिया और उन्होंने एक्ट्रेस की सादगी के लिए एक बार फिर उनकी सराहना की। हालांकि कुछ लोगों ने फेक और प्रमोशन का हिस्सा भी कहा।

बॉलीवुड की सबसे मंहगी फिल्म

बता दें, आदिपुरुष में कृति सैनन मां सीता का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उनके साथ प्रभास, सनी सिंह और सैफ अली खान जैसे कलाकार दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन किया है ओम राउत ने, जबकि निर्माता हैं भूषण कुमार। यह बॉलीवुड की आज तक की सबसे मंहगी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म का बजट 500 करोड़ तक होने की संभावना है।

Read more about: kriti sanon adipurush
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X