करोड़पति सिंगर संग कृति सेनन की बहन ने की सगाई, इंगेजमेंट रिंग की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। बता दें कि नूपुर सेनन की शादी के चर्चे जोरों शोरों पर हैं। माना जा रहा है कि जनवरी में ही नूपुर सेनन अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंध जाएंगी, लेकिन शादी की तस्वीरें आतीं उससे पहले ही नूपुर सेनन ने अपनी सगाई और मैरिज प्रपोजल की तस्वीरें शेयर कर फैन्स को सरप्राइज कर दिया।

nupur sanon

नए रिश्ते में बंधीं नूपुर

जी हां, हाल ही में नूपुर सेनन ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि स्टेबिन बेन घुटनों पर बैठकर नूपुर सेनन को शादी के लिए प्रपोज़ करते हैं स्टेबिन नूपुर को एक बेहद ही खूबसूरत डायमंड रिंग पहनाते हैं। दोनों की यह खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जहां अभी तक दोनों की शादी की अटकलें लगाई जा रही थीं वहीं इन तस्वीरों ने सब क्लीयर कर दिया है कि अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

कितनी है अंगूठी की कीमत

आपको बता दें कि स्टेबिन ने जो नूपुर को चमचमाती डायमंड की अंगूठी पहनाई है वह 80 कैरेट हीरे की अंगूठी है। इस अंगूठी की कीमत को सटीकता से नहीं बताया जा सकता, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग अनुमान लगा रहे हैं कि इस अंगूठी की कीमत लगभग 8 से 10 लाख रुपये के करीब है।

सितारों ने दी बधाई

नूपुर सेनन ने जैसे ही अपनी और स्टेबिन की तस्वीरें शेयर कीं कमेंट्स की तो लंबी लाइन लग गई। जहीर इकबाल, प्रियंका चाहर चौधरी, फुकरा वरुण समेत तमाम सितारों ने कमेंट कर दोनों को नए सफर के लिए बधाई दी।

More from Filmibeat

Read more about: kriti sanon nupur sanon bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X