FIRST LOOK: कृति सैनन - कार्तिक आर्यन की लुका छुपी, कार्तिक के बर्थ डे पर कृति का तोहफा
कार्तिक आर्यन और कृति सैनन एक साथ, लुका छुपी नाम की फिल्म में नज़र आने वाले हैं। लक्ष्मण उतेकर इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं जिसे प्रोड्यूस कर रही है दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स। आज कार्तिक आर्यन के जन्मदिन पर कृति सैनन ने फिल्म से एक बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। और इसी के साथ दोनों स्टार्स का फर्स्ट लुक बाहर आ चुका है।
कृति और कार्तिक की ये रोमांटिक कॉमेडी मार्च 2019 में रिलीज़ होगी। ये तस्वीर फिल्म के पहले दिन की शूटिंग से है। फिल्म में कार्तिक आर्यन एक स्टार रिपोर्टर बने हैं और तस्वीर देखकर ये समझ आ रहा है कि कृति शायद कार्तिक की पत्नी हैं क्योंकि तस्वीर में उनके गले में एक मंगलसूत्र दिख रहा है।

कृति और कार्तिक इस तस्वीर में बेहद करीब नज़र आ रहे हैं और दोनों की केमिस्ट्री भी शानदार लग रही है। ये तस्वीर, कृति ने गिफ्ट के तौर पर कार्तिक आर्यन के फैन्स को दी है। कार्तिक के लिए ये साल शानदार रहा है। उनकी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी, साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक है।
अब फिल्म में कार्तिक और कृति की केमिस्ट्री कैसी होगी ये देखना काफी दिलचस्प होगा। क्योंकि कार्तिक आर्यन ने अभी तक अपने पांच फिल्मों के करियर में केवल दो ही हीरोइनों के साथ काम किया है। नुसरत भरूच और दूसरा सुभाष घई की फिल्म कांची की हीरोइन मिष्टी।
वैसे कार्तिक आर्यन तीन शानदार रॉम कॉम करने के बाद अब इस तरह की फिल्मों का हिट फॉर्मूला हो चुके हैं। आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन रॉम कॉम -


Click it and Unblock the Notifications
