कृति सेनन की इन हॉट तस्वीरें देख आप भी कहेंगे, ऊफ्फ क्या अदा है PICS
हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली कृति सेनन इन दिनों अपनी ग्लैमरस फोटो वीडियो को लेकर छाई हुई हैं। ऑफिशियल इंस्टाग्राम से कृति सेनन ने बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वह इन तस्वीरों में डिफरेंट लुक और हॉट अदाएं देती दिख रही हैं। हाल में ही कृति सेनन की डेब्यू फिल्म हीरोपंती के सीक्वल में तारा सुतारिया ने उन्हें रिप्लेस कर दिया। अब टाइगर श्रॉफ के अपोसिट हीरोपंति 2 में तारा सुतारिया नजर आएंगी।
वहीं कृति सेनन जल्द ही राजकुमार राव के साथ भी नजर आने वाले हैं। फिल्ममेकर दिनेश विजान की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए राजकुमार राव और कृति सेनन चंड़ीगढ़ पहुंच चुके हैं। इस फिल्म का टाइटल तो फिल्म सामने नहीं आया है लेकिन फिल्म मेकर्स ने बताया कि वह जल्द ही फिल्म के शीर्षक का ऐलान करेंगे।
फिलहाल कृति सेनन न्यू नॉर्मल में अपने काम पर वापस लौट आई हैं। सबसे पहले वह राजकुमार के साथ अपने फिल्म की शूटिंग में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि कृति सेनन और राजकुमार के अलावा अपारशक्ति खुराना और परेश रावल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications