सलमान - संजू Equation: जो हीरोइन भाई को चाहिए...वही बाबा को भी!
सलमान खान और संजय दत्त की ईक्वेशन कमाल की है। भले ही फिलहाल दोनों एक दूसरे से थोड़े खफा हों, लेकिन फिलहाल तो दोनों ही एक ही हीरोइन के पीछे हाथ धोकर पड़ गए।
अब खबर है कि संजय दत्त की कमबैक फिल्म के लिए कृति सैनन फाइनल हो चुकी हैं। गौरतलब है कि संजय दत्त बैंग बैंग डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के साथ एक फिल्म कर रहे हैं और इस फिल्म की लीड हीरोइन होंगी कृति सैनन।
अब 50 से ऊपर संजय दत्त के साथ इस फिल्म में कृति सैनन क्या करने वाली हैं, ये तो स्क्रिप्ट के बाहर आने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन फिलहाल अगर खबरों की मानें तो कृति सैनन बॉलीवुड की फेवरिट बन चुकी हैं।
[2017 के तीन त्योहार होंगे तीन सलमान फिल्मों के नाम!]
साजिद नाडियाडवाला की किक से डेब्यू करने के बाद कृति सैनन ने सीधा जंप मारा रोहित शेट्टी की दिलवाले पर और यही कारण है कि 2 फिल्म पुरानी होने के बावजूद वो बॉलीवुड की हॉट प्रॉपर्टी बन चुकी हैं।
संजय दत्त के साथ उनकी जोड़ी कैसी लगेगी ये तो थोड़े वक्त के बाद ही पता चलेगा लेकिन यहां देखिए बाबा की आने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications