Kriti Sanon- नेपोटिज्म पर छलका कृति सैनन का दर्द? बोलीं- जब आप फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आते...

बॉलीवुड में इनसाइड और आउटसाइडर की बात हमेशा चलती रहती है और कई बार नेपोटिज्म का मुद्दा भी सामने आया है जिसको लेकर लोगों की अलग अलग राय रहती हैं। इस वक्त अभिनेत्री कृति सैनन ने इसपर बात की है और उनका बयान खबरों का हिस्सा है।
सभी जानते हीं कि एक्ट्रेस का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं है और बाहर से आकर उन्होने इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बनाया है। कृति सैनन ने इस वक्त नेपोटिज्म के दूसरे पहलू को लेकर हिंदुस्तान टाइम्स को एक बड़ा बयान दे डाला है।
निर्देशक नहीं लगाते दांव
कृति सैनन का कहना था कि उन्होने जो काम किया है वो और भी ज्यादा बेहतर काम कर सकती हैं लेकिन निर्देशकों को उन पर दांव लगाने के लिए तैयार होने में कठिनाई होती है। इसी को लेकर उन्होने कुछ घटनाओं का जिक्र किया है।
हीरोपंती एक्ट्रेस का कहना था कि, 'जब आप फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आते हैं तो वैसे भी लोगों को आपका नाम जानने में भी वक्त लगता है। इसलिए मैं चाहती थी कि वे मेरा नाम जानें, और वह नाम टैलेंट के साथ सामने आय़ा हो।। अभिनेत्री ने ये बात भी मानी है कि, वो अपना नाम बनाने के लिए तरसती' थी।
बरेली की बर्फी और लुका छुपी
वह बरेली की बर्फी और लुका छुपी के बाद खुलकर सबके सामने आईं और लोगों ने उनको जाना। अपनी पहचान का क्रेडिट वो इन दोनों को फिल्मों के साथ साथ मिमी को देना चाहती हैं। मिमी एक ऐसी फिल्म थी जिसमें उन्होने लीड रोल किया था और लोगों को काफी पसंद आया था।
आदिपुरुष में नजर आने जा रहीं कृति सैनन अक्सर तगड़े किरदार करना चाहती हैं और इसका कारण सिर्फ एक है कि वो अपने आपको एक बेहतरीन अदाकारा के रूप में सबके सामने रखना चाहती हैँ। हालांकि देखना वाली बात होगी कि आदिपुरुष में उनको कितना पसंद किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications
