दूरदर्शन पर आपको नज़र आईं कृति सैनन? बरसों पुराना अमूल एड वायरल
दूरदर्शन इस समय ना केवल पुराने सीरियलों के साथ पुरानी यादें ताज़ा कर रहा है बल्कि पुराने एड भी प्रसारित कर रहा हैं। इनमें से ही एक एड में हमें नज़र आईं कृति सैनन। ये एड है अमूल आईसक्रीम का।
इस एड में कृति अपने बॉयफ्रेंड से किसी बात पर मुंह फुलाकर बैठी हैं। इसके बाद बेचारा लड़का, अमूल के सारे फ्लेवर की आईसक्रीम ले आता है जिसके बाद कृति मान जाती हैं।

इस प्यारे से एड में कृति सैनन और भी प्यारी लग रही हैं। शायद इस एड के दौरान उनकी उम्र 15 - 16 साल की रही होगी। गौरतलब है कि कृति सैनन ने अपना डेब्यू साउथ से किया था।
अगर बात करें इस साल की तो कृति के लिए ये साल काफी दिलचस्प होने वाला था। पहली बात तो ये कि वो सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दीवाली करने वाली थी।
इसके अलावा, कृति सैनन मीमी की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में वो एक सरोगेट मां की भूमिका में दिखाई देने वाली थीं। लेकिन लॉकडाउन के बाद सब कुछ अधर में लटक गया है।


Click it and Unblock the Notifications












