हैक हो गया कृति सैनन का इंस्टाग्राम अकाउंट, ट्विटर पर फैंस को दे दी नसीहत

By Salman

आए दिन ऐसी खबरें आती रहती है कि किसी ना किसी सेलेब्रेटी और बॉलीवुड के स्टार्स के सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक हो जाते है। इस बार इसकी शिकार बनी है अभिनेत्री कृति सैनन और उन्होने अपने ट्विटर अकाउंट से इस बात की रिक्वेस्ट की है अपने फैंस से की कोई उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर रिसपॉंस ना करे क्योंकि वो हैक हो चुकी है। हाल ही में उनको फिल्म स्त्री में एक स्पेशल अपीएरेंस देते देखा गया है।

इस फिल्म में वो आओ कभी हवेली पर डांस करते हुए नजर आ रही है। बता दें कि कृति का इंस्टाग्राम हैक होने के बाद वो काफी ज्यादा परेशान नजर आ रही है।

kriti sanon, कृति सैनन

इसके पहले अभिनेता अभिषेक बच्चन का भी इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था और काफी कुछ लिखा गया था। हालांकि अभी तक कृति के अकाउंट में कुछ ऐसी एक्टिविटी नहीं हुई है जो कि गलत हो लेकिन हैकर्स कुछ भी पोस्ट कर सकते है।

एक एक तरह का साइबर क्राइम है और अगर पता चलता है तो हैकर को जेल तक हो सकती है। बता दें कि कृति सेनन स्त्री के अलावा राजकुमार राव के साथ फिल्म बरेली की बर्फी में भी नजर आ चुकी है और इसमें आयुष्मान खुराना भी थे।

हालांकि स्त्री में दोनो का कोई सीन नहीं है क्योंकि कृति केवल गाने में ही रैपर बादशाह के साथ नजर आई है। फिलहाल आप देखिए कृति का ये ट्वीट जो उन्होने अकाउंट हैक होने के बाद लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X