कृति सैनन ने हॉट तस्वीरों के साथ दिखाया ग्लैमरस अंदाज, 'गणपत' में टाइगर श्रॉफ के साथ करेंगी रोमांस!
अभिनेत्री कृति सैनन उन शानदार अदाकाराओं में से एक हैं जो कि काफी कम समय में अपना एक अलग नाम बना चुकी हैँ। कृति सैनन इस समय कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और उनकी बहन नूपुर ने भी फिलहाल गाने से अपना डेब्यू किया है। लेकिन इस वक्त कृति सैनन का चर्चा में आने का कारण कुछ और है। दरअसल उनकी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
इन तस्वीरों को खुद कृति ने साझा किया है। इंस्टाग्राम पर साझा की गईं यें शानदार तस्वीरें फैंस को पसंद आ रही हैँ। कृति सैनन ने मस्टर्ड कलर की एक ड्रेस पहनी हुई है जिसमें वो काफी खूबूसरत लग रहीं हैं।

ऐसा काफी कम देखा जाता है कि कृति सैनन अपने बोल्ड और हॉट अंदाज में नजर आएं। लेकिन इस तस्वीर से नजर हटाना आपके लिए काफी मुश्किल साबित हो सकता है। इसके अलावा उन्होने एक कैप्शन भी लिखा है।


Click it and Unblock the Notifications