भैरवी गोस्वामी के बॉडी शेमिंग ट्वीट पर कृति सेनन का करारा जवाब

By Shweta

मुबारकां रिलीज के कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस कृति सेनन ने फिल्म के हवा हवा गाने पर डांस कर फिल्म को प्रमोट किया था। उनका ये वीडियो लोगों को काफी पसंद भी आया लेकिन हमेशा की तरह कमाल आर खान उर्फ केआरके को एक्ट्रेस पर कमेंट करने का मौका मिल गया जिसे उन्होंने हाथ से नहीं जाने दिया।

[BOX OFFICE: शाहरूख की 'जब हैरी मेट सेजल'.. ओवरसीज में बंपर ओपनिंग.. धमाकेदार! ]

उनके ट्वीट पर एक्ट्रेस भैरवी गोस्वामी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि "यह एक पागल महिला की तरह बर्ताव कर रही है। यह एक्ट्रेस कैसे बन गई है। कोई हेडलाइट नहीं, कोई बम्पर नहीं है। कॉलेज स्टूडेंट इससे बेहतर दिखते हैं।"

जब हाल में बरेली की बर्फी के प्रमोशन के दौरान कृति सेनन से इसका जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा कि "कौन भैरवी गोस्वामी? मुझे लगता है कि मैं उससे काफी खुश हूं। उसे इससे बहुत पब्लिसिटी मिल गई। अब आप सभी को उनका नाम पता है।"

kriti-sanon-s-epic-reply-on-bhairavi-goswami-s-body-shaming-tweet

जाहिर है इतना करारा जवाब मिलने के बाद शायद ही भैरवी गोस्वामी अगली बार किसी एक्ट्रेस पर निशाना साधने की कोशिश करें। फिलहाल कृति सेनन अपनी अगली फिल्म बरेली की बर्फी में नजर आएंगी। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसके पहले उनकी सुशांत सिंह राजपूत के साथ राबता आई थी जो बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X