..................... Kriti sanon's Entry in Satte pe Satta remake! - Hindi Filmibeat

सत्ते पे सत्ता की रीमेक में ऋतिक रोशन और अनुष्का शर्मा के बाद हुई इस एक्ट्रेस की Entry

ऋतिक रोशन और अनुष्का शर्मा काफी समय से फिल्म सत्ते पे सत्ता रीमेक को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और खबरों की माने तो काफी जल्दी इस फिल्म की शूटिंग शुरु होने वाली है। इस समय एक ऐसी खबर आ रही है जो कि चौकाने वाली है क्योंकि फिल्म में अभिनेत्री कृति सैनन की एंट्री हो चुकी है। जी हा इस बात को लेकर किसी तरह का आधिकारिक बयान तो नहीं आया है लेकिन उनका नाम चर्चा में हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म को लेकर निर्देशक फराह खान इस दीवाली पर एलान कर सकती हैं। कृति सैनन को खबर है कि वो इस फिल्म में रंजीता कौर के किरदार में नजर आएंगी जो कि काफी शानदार किरदार साबित हो सकता है।

kriti sanon, hrithik roshan, anushka sharma, कृति सैनन, ऋतिक रोशन, अनुष्का शर्मा

ऋतिक रोशन ने हाल ही में टाइगर श्रॉफ के साथ मिलकर काफी धमाकेदार फिल्म वॉर दी है। इस फिल्म को रोहित शेट्टी प्रोड्यूस कर रहे हैं। 1982 में आई अमिताभ बच्चन- हेमा मालिनी की सुपरहिट कॉमेडी ड्रामा फिल्म सत्ते पे सत्ता काफी पॉपुलर रही थी।

यह सात भाइयों की कहानी है। बता दें, यह फिल्म भी हॉलीवुड फिल्म Seven Brides for Seven Brothers की रीमेक थी। फिल्म को इसके कॉमेडी और गानों की वजह से खूब पसंद किया गया था। अब इसकी रीमेक को लेकर किस तरह का धमाका होगा ये देखने वाली बात होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X