Kriti Sanon के रूमर्ड बॉयफ्रेंड की तस्वीर आई सामने, 10 साल छोटे अमीरजादे की प्रॉपर्टी जान उड़ जाएंगे तोते!

Kriti Sanon

Kriti Sanon Rumoured Boyfriend: कृति सेनन को हाल ही में एक वायरल तस्वीर में एक मिस्ट्री मैन का हाथ पकड़कर लंदन की सड़कों पर घूमते देखा गया था, जिससे एक्ट्रेस के रिश्ते की अफवाहें इंटरनेट के बाजार में उड़ गईं। अब, Reddit और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर इस रहस्यमयी इंसान के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आई है।

नेशनल अवॉर्ड विजेता एक्ट्रेस कथित तौर पर यूके रहने वाले करोड़पति बिजनेसमैन के बेटे कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। कबीर को हाल ही में लंदन में होली फंक्शन में भी देखा गया था, जिसमें कृति और उनकी बहन नुपुर सेनन भी शामिल हुई थीं।

कथित तौर पर 1999 में लंदन के एक अमीर परिवार में जन्मे 24 साल के कबीर ने 2018 में इंग्लैंड के समरसेट के प्रसिद्ध बोर्डिंग स्कूल मिलफील्ड में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। उनके पिता कुलजिंदर बहिया यूके की ट्रैवल एजेंसी साउथहॉल ट्रैवल चलाते हैं। 2019 में पब्लिश्ड संडे टाइम्स रिच लिस्ट के अनुसार, बाहिया परिवार की कुल संपत्ति 427 मिलियन यूरो यानी 38 अरब रुपए थी।

कबीर बहिया क्रिकेटर एमएस धोनी और हार्दिक पंड्या और उनके परिवारों के करीबी दोस्त हैं। उन्होंने कई फंक्शन से एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी के साथ तस्वीरें साझा की हैं, और यहां तक कि 2023 में उदयपुर में हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक की शादी में भी वो शामिल हुए थे।

इन दिनों इंटरनेट कबीर और कृति के बीच डेटिंग की अफवाहों से भरा पड़ा है, लेकिन दोनों में से किसी ने भी अभी तक अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। इस बीच, एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, कृति सेनन इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म क्रू की सफलता का आनंद ले रही हैं। जिसमें करीना कपूर खान और तब्बू भी हैं, ने अपने शुरुआती वीकेंड में दुनिया भर में 62.53 करोड़ रुपये की कमाई की है और भारत में 29.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

More from Filmibeat

Read more about: kriti sanon kabir bahia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X