..................... Kriti Sanon rumored girlfriend of South Superstar Prabhas is looking for a new home in Mumbai - Hindi Filmibeat

साउथ सुपरस्टार प्रभास की रुमर्ड गर्लफ्रेंड शादी करने की तैयारी में क्या? मुंबई में कर रही हैं नए घर की तलाश

Kriti Sanon

Kriti Sanon: साउथ सुपरस्टार प्रभास की रुमर्ड गर्लफ्रेंड कृति सेनन हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं, कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। हाल ही में खबर आई है कि कृति सेनन मुंबई में अपने लिए नए घर की तलाश कर रही हैं। ऐसे में उनकी शादी की खबरें भी तेज हो रही हैं।

बैसे तो कृति सेनन पिछले काफी दिनों से अपनी फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर देशभर में हुए बवाल के कारण सुर्खियों में थीं। इसके बाद अभी हाल ही में अभिनेत्री ने अपना प्रोडक्शन हाउस भी खोला है, जिसको लेकर भी खूब चर्चा हुई।

परंतु अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को लेकर खबर सामने आ रही है, जिसकी वजह से अभिनेत्री एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई हैं। बॉलीवुड के गलियारों से खबर आ रही है कि कृति सेनन मुंबई में नए घर की तलाश कर रही हैं।

नई रिपोर्ट के अनुसार, कृति सेनन इस समय मुंबई में एक नए घर की तलाश कर रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री को अब ज्यादा जगह की आवश्यकता है। इसी वजह से कथित तौर पर उन्हें बांद्रा में कुछ प्रॉपर्टीज देखी हैं। हालांकि, अभी वह मुंबई के अन्य पौश इलाकों में भी सर्च कर रही हैं।

कृति सेनन ने हाल ही में अपने पहले प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'दो पत्ती' की घोषणा की थी। इस फिल्म के जरिए कृति सेनन, काजोल के साथ एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाती नजर आएंगी। कृति और काजोल पहले भी साथ काम कर चुकी हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म, 'आदिपुरुष' में देखा गया था। इस फिल्म को दर्शकों से काफी आलोचना मिल रही है। इसके बाद, अभिनेत्री के पास 'द क्रू' है, जिसमें करीना कपूर खान और तब्बू भी हैं। इसके साथ ही कृति सेनन के पास टाइगर श्रॉफ के साथ 'गणपथ' भी है। कृति के पास फिलहाल कई सारी फिल्में लाइन में हैं।

Read more about: kriti sanon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X