..................... Kriti Sanon reveals real boyfriend's name amid rumors of affair with South Superstar Prabhas - Hindi Filmibeat

साउथ सुपरस्टार प्रभास संग अफेयर की खबरों के बीच Kriti Sanon ने असली प्रेमी के नाम का किया खुलासा

Kriti Sanon

Kriti Sanon : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इस वक्त अपने अफेयर की खबरों को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हर तरफ कृति और प्रभास के रिश्ते को लेकर कई सारी चर्चेएं हो रही हैं। इसी बीच कृति ने अपने असली प्रेमी के नाम का खुलासा करते हुए फैंस को चौका दिया हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिंव रहकर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अपडेट साझा करने वाली कृति अब हाल ही में एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ीं। इस दौरान उन्होंने अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर भी बात की।

दरअसल बात ऐसी है कि, कृति सेनन ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान प्रभास संग अपने रिश्ते को लेकर सच्चाई बताई। इस सेशन के दौरान जहां उन्होंने फैंस को कुछ भी, लेकिन दिलचस्प सवाल पूछने के लिए कहा। इस दौरान फैंस ने एक्ट्रेस से उनके ब्यूटी टिप्स से लेकर अपकमिंग प्रोजेक्ट तक, कई सवाल पूछे, लेकिन सबसे ज्यादा सवाल एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ को लेकर पूछे गए।

इस सेशन में ज्यादातर फैंस ने कृति के ब्वॉयफ्रेंड का नाम जानने में दिलचस्पी दिखाई। इस सबके दौरान कृति से एक फैन ने पूछा कि उनके ब्वॉयफ्रेंड का नाम क्या है? कृति सेनन ने इस सवाल के जवाब में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, ''ये एक सीक्रेट है...यहां तक कि मेरे लिए भी।'' जवाब देने के बाद कृति जोर-जोर से हंसने लगीं।

गौरतलब है कि, कृति सेनन और प्रभास की डेटिंग की खबरों ने भेड़िया के प्रमोशन के दौरान जोर पकड़ लिया था। वरुण धवन ने प्रमोशन के दौरान मजाक में कृति और प्रभास का नाम आपस में लिंक कर दिया था। बैसे प्रभास और कृति एक साथ फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। देखना होगा दोनों का साथ में फैंस कितना पसंद करते हैं।

Read more about: kriti sanon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X