आदिपुरुष के सेट पर लौटीं कृति सैनन, पहले पूरी करेंगी इन फिल्मों की शूटिंग!

अभिनेत्री कृति सैनन इस समय कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं। लेकिन इस समय खबर आ रही है वो कि वो आदिपुरुष के सेट पर फिर से लौट गईं हैं। दरअसल लॉकडाउन के बाद फिल्मों की शूटिंग पूरी तरह से रुक गईं थीं। अब खबर आ है कि कृति सैनन पहले भेड़िया की शूटिंग खत्म करेंगी जिसमें वो अभिनेता वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। इसके बाद वो आदिपुरुष की शूटिंग खत्म करेंगी।

हालांकि उनकी लिस्ट में बच्चन पांडे भी शामिल है जिसकी शूटिंग बाद में शुरु होगी। कृति सैनन उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि काफी ज्यादा बिजी हैं और एक के बाद एक कई दमदार फिल्मों का हिस्सा बनने वाली हैं।

kriti sanon, कृति सैनन

हालांकि कोरोना वायरस के कारण काफी समय से कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इन फिल्मों के अलावा कुछ समय पहले टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी एक फिल्म का ऐलान हुआ था जिसका नाम गणपत है।

इससे कृति सैनन और टाइगर श्रॉफ का फर्स्ट लुक भी काफी धमाकेदार अंदाज में रिलीज कर दिया गया था। कृति सैनन ने अपने करियर की शुरुआत अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ ही की थी।

फिल्म का नाम हीरोपंती था और ये रिलीज होकर काफी बड़ी हिट बनी थी। इसी के चलते एक बार फिर से कृति सैनन और टाइगर को एक साथ देखने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्साहित हैं। आदिपुरुष में उनका किरदार काफी अलग होने वाला है और इस तरह के किरदार में वो पहले कभी भी नहीं देखी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X