विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार के ट्वीट पर कृति सेनन ने दिया ऋषि कपूर को जवाब

कृति सेनन ने ऋषि कपूर के ट्वीट पर अपना बयान दिया है जो उन्होंने विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार पर किया था।

By Shweta

विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में कई स्टार्स पहुंचे लेकिन नई पीढ़ी के स्टार्स नदारद थे। इसपर ऋषि कपूर ने ट्वीट करते हुए सबकी क्लास लगा दी थी। उन्होंने कहा था कि नई पीढ़ी के स्टार्स को सीनियर्स की इज्जत करनी आनी चाहिए । इतने बड़े सुपरस्टार के अंतिम संस्कार मे ंभी कोई नहीं पहुंचा।

इसके बाद विनोद खन्ना की प्रार्थना सभा में कई स्टार्स पहुंचे थे। इसी मामले में अभी ऋषि कपूर के बयान पर एक्ट्रेस कृति सेनन ने भी अपना बयान दिया है और कहा है कि "मुझे लगता है कि ये परिस्थितिवश हुआ था। मुझे नहीं लगता कि अभी की पीढ़ी कम इज्जत करती है। मैं अपने आसपास के लोगों और जिन्हें जानती हूं उनके लिए निजी तौर पर काफी भावनात्मकहूं।

kirti-sanon-reply-on-vinod-khanna-funeral-tweet

आगे उन्होंने कहा कि " विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार साथ सबके अपने अपने कारण थे, कई लोगों थे जिनके साथ उन्होंने काम किया था और कई थे जिन्होंने साथ में किया लेकिन नहीं पहुंच पाए थे। हो सकता है कई लोग मुंबई में नहीं हो बाहर हो। मैं किस और के बारे में कमेंट नहीं कर सकती कि वो क्यों नहीं पहुंचे।"

कृति सेनन फिलहाल राबता फिल्म में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत होंगे। फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।फिल्म भी अगले महीने रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X