..................... Kriti Sanon raised questions about security after kolkata rape murder case, Twinkle Khanna gave safety tips - Hindi Filmibeat

डॉक्टर रेप केस को सुन कृति सेनन ने उठाए सुरक्षा को लेकर सवाल, ट्विंकल खन्ना ने भी बेटी को दिए सेफ्टी टिप्स

Kriti Sanon

कोलकाता में हुए डॉक्टर के रेप मर्डर केस को सुन हर एक का दिल दहल गया है। पीड़िता के इंसाफ के लिए डॉक्टर्स ने अस्पतालों से निकलकर सड़क पर न्याय की गुहार लगानी शुरू कर दी है। वहीं कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स हैं जो डॉक्टर के इंसाफ के लिए अपनी आवाज उठा रहे हैं। बीते दिन जहां करीना कपूर, आलिया भट्ट, स्वरा भास्कर समेत कई एक्ट्रेसेस ने पीड़िता के इंसाफ के लिए एक कदम आगे बढ़ाया था वहीं आज कई और कृति सेनन और ट्विंकल खन्ना भी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं।

बता दें कि बीती रात कृति सेनन ने एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में वह लिखती हैं- हम अपनी आजादी के 78वें वर्ष का जश्न मना रहे हैं और इस बात पर गर्व महसूस कर रहे हैं कि एक देश के रूप में हम विश्व स्तर पर कितना आगे बढ़ गए हैं... यह भयावह वास्तविकता देखकर मेरा दिल टूट जाता है कि महिलाएं अभी भी अपने ही देश में सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। इन अमानवीय कृत्यों को अंजाम देने वाले लोगों में बिल्कुल भी डर नहीं है। और आज भी पीड़ित होने का दोष महिला को ही दिया जाता है। जब तक तेज न्याय, कड़ी सजा और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि बेहतर परवरिश नहीं होगी, कुछ भी नहीं बदलने वाला है। क्या हम सचमुच आजाद हैं जब हमारी बुनियादी सुरक्षा सवालों के घेरे में है ?

बता दें कि कृति के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा आप सही कह रही हैं। तो वहीं दूसरे ने कहा- आपने सच कहा आज तो स्वतंत्रता दिवस मनाने का मन ही नहीं कर रहा है। बता दें कि कृति के पोस्ट पर स्पोर्ट्स की लाइन लग गई है।

कृति सेनन ही नहीं ट्विंकल खन्ना भी सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। हाल ही में उन्होंने एक कविता के माध्यम से यह बताया कि वह अपनी बेटी को सुरक्षा के कुछ टिप्स सिखा रही हैं। वह कहती हैं कि- 'यहां रहते हुए मुझे पचास साल हो गए हैं, और मैं अपनी बेटी को वही चीजें सिखा रही हूं जो मुझे एक बच्चे के रूप में सिखाई गई थीं। 'अकेले न जाएं - पार्क में, स्कूल में, समुद्र तट पर' किसी भी आदमी के साथ अकेले न जाएं, चाहे वह आपका चाचा, चचेरा भाई या दोस्त ही क्यों न हो। सुबह, शाम को अकेले न जाएं, खासकर रात में तो बिल्कुल भी नहीं। अकेले मत जाओ क्योंकि बात अगर की नहीं, बल्कि कब की है। अकेले मत जाओ क्योंकि हो सकता है तुम कभी वापस न आओ। श्रीमती फनीबोन्स'

बता दें कि ट्विंकल के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेटंस की लाइन लगा गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा आपने सही कहा इस कविता ने दिल छू लिया है। तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ेगा आज घर से निकलने में भी डर लगता है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X