रणवीर सिंह का शर्टलेस पोस्टर निहारती नजर आईं कृति सैनन, जन्मदिन पर ऐसे दी बधाई!
सुपरस्टार रणवीर सिंह अपना जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर एक बड़ा ऐलान हो चुका है। दरअसल करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने नई फिल्म का ऐलान किया है जिसमें रणवीर और आलिया नजर आने वाले हैं। इसके अलावा जन्मदिन पर उनको कई तरह से मुबारकबाद मिल रही है। हाल ही में कृति सैनन ने एक पोस्ट साझा करते हुए रणवीर सिंह को मुबारकबाद दी है। ये मुबारकबाद काफी स्पेशल है क्योंकि कृति सैनन ने एक पोस्टर साझा किया है।
इस पोस्टर में रणवीर सिंह शर्टलेस नजर आ रहे हैँ। कृति सैनन उनके पोस्टर को देखती हुई नजर आ रहीं हैं। उन्होने इसपर कैप्शन लिखा है कि.. 'प्यारे रणवीर सिंह, तुम मिमी के फेवरिट हो, और मेरे भी।

जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।' इसके अलावा उन्होने हैशटैग मिमी भी लिखा हुआ है। गौरतलब है कि मिमी एक फिल्म है जिसमें कृति सैनन काफी जल्दी नजर आने वाली हैं। उनकी फिल्मों की लिस्ट में ये फिल्म भी शामिल है।
बता दें कि कृति सैनन और रणवीर सिंह इस फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं लेकिन ऐसा ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि उनके इस पोस्ट के बाद लोग इसपर सवाल पूछ रहे हैं।
बात करें रणवीर सिंह की तो इस समय वो फिल्म 83 को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं और कुछ समय बाद उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग भी शुरु होने वाली है। फिलहाल आप देखिए ये पोस्ट जो कि कृति सैनन ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications