..................... कृष 4 ने ऋतिक रोशन के साथ सुपरवूमन बनेंगी कृति सैनन | Kriti Sanon plays a superwoman opposite Hrithik Roshan in Krrish 4 - Hindi Filmibeat

कृष 4 की दो हीरोइनें और दो सुपरहीरो - ऋतिक रोशन के साथ ये एक्ट्रेस फाईनल

ऋतिक रोशन की कृष 4 पर लॉकडाउन में तेज़ी से काम हुआ है और अब राकेश रोशन ने फिल्म की स्क्रिप्ट लॉक कर दी है और फिल्म कास्टिंग के स्टेज पर पहुंच चुकी है। खबरें हैं कि फिल्म में ऋतिक चार किरदार निभाएंगे जिनमें से एक सुपरहीरो का है और अब फिल्म की दो हीरोइनों में से एक नाम लगभग तय है और वो नाम है कृति सैनन। कृति भी फिल्म में ऋतिक के साथ सुपरहीरो का किरदार निभाती दिखेंगी।

गौरतलब है कि राकेश रोशन की पिछली फिल्म कृष 3 में कंगना रनौत भी एक सुपरवूमन थीं और अब वो फिल्म का ये एंगल छोड़ना नहीं चाहते हैं। इस बार सीरीज़ की सुपरहीरो होंगी कृति सैनन। वहीं फिल्म की दूसरी हीरोइन पर फिलहाल विचार चल रहा है।

kriti-sanon-plays-a-superwoman-opposite-hrithik-roshan-in-krrish-4

हालांकि इससे पहले फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के नामों की भी चर्चा थी लेकिन शायद बात नहीं बनी। अब फिल्म के लिए कृति सैनन का नाम लगभग फाईनल माना जा रहा है। गौरतलब है कि कृति सैनन के लिए पिछला साल शानदार था।

और अब इस साल अगर वाकई ये फिल्म कृति के हिस्से आ चुकी है तो 2020 में इससे अच्छी खबर उनके लिए और क्या हो सकती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X