कृति सेनन पानीपत में दमदार किरदार में आएंगी नजर, DETAILS
आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत का फर्स्ट लुक आउट हो चुका है और लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। फिल्म में अर्जुन कपूर और संजय दत्त हैं और फिल्म में कृति सेनन मुख्य किरदार में नजर आएंगी। एक दैनिक अखबार के अनुसार फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई के बारे में है जो मराठा और अफगान के बीच 1761 में हुआ था।
इसमें अर्जुन कपूर मराठा आर्मी ली़डर सदाशिवराव भाऊ के किरदार में नजर आएंगे तो वहीं संजय दत्त मुख्य प्रतिद्वंदी अहमद शाह दुर्रानी के किरदार में दिखेंगे जिनके नेतृत्व में अफगान को जीत मिली थी। पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि फिल्म में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर मुख्य किरदार में होंगे लेकिन ऐसा नहीं है।

दोनों ही किरदार इतिहास से जुड़े हैं इसलिए दोनों के बारे में जानकारी है। लेकिन कृति सेनन के किरदार पार्वतीबाई बारे में कम लोग जानते हैं। दरअसल पार्वती बाई सदाशिवराव की पत्नी थी जिन्होंने अपने पति की पूरे युद्ध में रक्षा की थी और कई महिलाओं को भी मराठा कैंप में शामिल किया था और खुद पार्वतीबाई आखिर तक युद्ध में मौजूद थी।


Click it and Unblock the Notifications











