कृष 4 में ऋतिक रोशन की हीरोइन बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं कृति सैनन?

राकेश रोशन और ऋतिक रोशन, अपनी सबसे बड़े फ्रेंचाइज़ी फिल्म कृष के अगले पार्ट की तैयारी में जुटे हुए हैं। कृष 4 की कहानियों पर लगातार काम चल रहा है और अब खबर है कि फिल्म की हीरोइन के लिए कृति सैनन अपना नाम फाईनल करवाने की पुरज़ोर कोशिश कर रही हैं। पिछले कुछ दिनों में दूसरी बार, कृति राकेश रोशन के ऑफिस में दिखाई दीं।

वहीं राकेश रोशन ने कुछ दिन पहले ही हिंट दिया था कि फिल्म की हीरोइन प्रियंका चोपड़ा ही होंगी। हालांकि फिल्म की हीरोइनों के लिए कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण का नाम भी कई बार सामने आ चुका है। हीरोइन जो भी होगी, उस पर अपना आखिरी फैसला, ऋतिक रोशन ही देंगे।

kriti-sanon-pitches-for-hrithik-roshan-s-kkrish-4

हालांकि खबर ये भी है कि कृष 4 की लीड हीरोइन बनने के लिए कई एक्ट्रेस मेहनत कर रही हैं। जहां राकेश जी हर उस हीरोइन से मिल ज़रूर रहे हैं जो फिल्म में ऋतिक के अपोज़िट काम करना चाहती हैं, फिल्म की हीरोइन का फैसला फिलहाल तो नहीं हो रहा है। अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर तेज़ी से काम चल रहा है।

बात करें कृति सैनन की तो बॉलीवुड में उनका सफर काफी दिलचस्प रहा है। हीरोपंती में टाईगर श्रॉफ के अपोज़िट डेब्यू करने के बाद, कृति सैनन अक्षय कुमार की सिंह इज़ ब्लिंग करने वाली थीं। लेकिन उन्हें रोहित शेट्टी की दिलवाले ऑफर हुई और कृति ने अक्षय की फिल्म छोड़ दी।

इसके बाद कृति सैनन को सलमान खान की सुलतान ऑफर हुई लेकिन यशराज फिल्म्स उन्हें यशराज टैलेंट के कॉन्ट्रैक्ट के तहत बांधना चाहता था जहां हर नया स्टार यशराज के साथ तीन फिल्में करता है। कृति ने साफ मना करते हुए ये स्पष्ट भी किया कि वो नया टैलेंट नहीं है। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनका राबता रोमांस, डूब गया।

लेकिन कृति सैनन बरेली की बर्फी के साथ एक बार फिर परदे पर चमकीं। फिलहाल उनकी अर्जुन पटियाला रिलीज़ होने को तैयार है और वो कार्तिक आर्यन के साथ दिनेश विजान की लुका छिपी कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X