Shahid Kapoor के साथ बन गई Kriti Sanon की जोड़ी, बनेंगी रोबोटिक फिल्म का हिस्सा!

Kriti Sanon Pared With Shahid Kapoor- कृति सैनन लगातार अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं लेकिन इस वक्त उनका नाम सुपरस्टार शाहिद कपूर से जुड़ रहा है। पता चला है कि शाहिद कपूर के साथ उनकी जोड़ी एक फिल्म में बन चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में शाहिद कपूर कुछ अलग तरह का धमाका करेंगे। पिंकविला के मुताबिक इस फिल्म शाहिद कपूर एक रोबोटिक साइंटिस्ट की भूमिका में होंगे जबकि कृति सैनन एक रोबोट बनकर धमाका करतीं नजर आएंगी।
जी हां, इस फिल्म अमित जोशी द्वारा निर्देशित किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो ऐसा किरदार करतीं दिखेंगी, हालांकि इसके आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।
अगर ऐसा होता है तो ये पहली बार होगा जब कृति सैनन और शाहिद कपूर एक साथ नजर आएंगे। फिलहाल दोनों सितारे अपनी अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। कृति सैनन की बात करें तो वो वरुण धवन के साथ काफी जल्दी कृति सैनन एक फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं जिसका नाम भेड़िया है।

दमदार ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है
इस फिल्म का दमदार ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और फैंस ने ट्रेलर को काफी प्यार दिया है। इसके अलावा कृति सैनन का आइटम नंबर ठुमकेश्वरी भी रिलीज हो चुका है।

पाइपलाइन में आदिपुरुष और शहजादा
फिल्म काफी जल्दी रिलीज होकर धमाका करने वाली है। पाइपलाइन में आदिपुरुष और शहजादा जैसी फिल्में भी हैं। कृति के लिए साल 2023 भी काफी अच्छा गुजरने वाला है।

शाहिद कपूर वर्कफ्रंट
शाहिद कपूर की बात करें तो वो इस वक्त अली अब्बास जफर की फिल्म ब्लडी डैडी में नजर आने वाले हैं और इसके लिए वो तैयारी कर रहे हैं।

ओटीटी डेब्यू करेंगे
इसके अलावा खबर है कि शाहिद काफी जल्दी ओटीटी डेब्यू करेंगे और इसको राज और डीके बना रहे हैं। वेब सीरीज का नाम फर्जी हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications