'मैं रोते हुए वापस लौटी..'मॉडलिंग के दौरान कृति सैनन ने झेला था ये दुख? अब कर दिया खुलासा
Kriti Sanon on Nepotism: कृति सैनन आज इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में 'हीरोपंती' फ़िल्म से की थी। काफी कम लोग जानते हैं कि कृति ने कितनी संघर्ष किया और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए किन किन चीजों का सामना करना पड़ा है।

अब कृति सैनन ने कुछ खुलासे किए हैं और खुलकर बताया कि जिंदगी के हर पड़ाव में उनको खुद साबित करना पड़ा है। मॉडलिंग के दौर को याद करके अभिनेत्री ने कहा कि रोते हुए घर तक कई हैं। इसके अलावा नेपोटिज्म को लेकर अभिनेत्री की बयान वायरल हो रहा है।
रोते हुए लौटना पड़ा घर
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री का दर्द छलका है। कृति ने बताया कि उनका पहला फोटोशूट और पहला रैंप शो, दोनों ही खराब रहे थे। इसको लेकर हर बार उनको रोते हुए वापस लौटना पड़ा था। सफर बिल्कुल आसान नहीं था और वो वक्त भी आया जब खुद पर शक भी होने लगा था।
कृति ने कहा, ''मेरा पहला फोटोशूट बहुत बुरा रहा था। मेरा पहला रैंप शो भी अच्छा नहीं रहा। दोनों बार मैं रोते हुए घर लौटी। मैने हार नहीं मानी और दूसरे शो किए, दूसरे फोटोशूट और दूसरे ऑडिशन के लिए कोशिश की, और इसी वजह से मैं आज यहाँ तक पहुँच पाई हूँ। सीखने की चाहत और हार न मानने का जज़्बा ही मुझे यहाँ तक ले आया है।"
नेपोटिज्म को लेकर कही ऐसी बात
कृति सैनन का कहना है कि कुछ स्टारकिड काफी टैलेंटेड होते हैं। लेकिन ये भी सच्चाई है कि जो लोग बाहर से आते हैं उनको ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार ऐसा होता है कि आपका नाम किसी फिल्म के लिए चल रहा है लेकिन वो किसी और को मिल जाती है। लेकिन मुझे सिर्फ एक बात गलत लगती है कि आपको बिना कुछ साबित किए 8-9 सालों तक मौके मिलते रहते हैं लेकिन जो बाहर से आते हैं और अगर वो खुद साबित ना कर पाएं तो नजरअंदाज कर दिया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications
