Kriti Sanon ने वरुण धवन और कार्तिक आर्यन को लेकर कर डाला सबसे बड़ा खुलासा?

Kriti Sanon On Varun dhawan and Kartik Aaryan- भेड़िया को लेकर कृति सैनन काफी बिजी हैं और कई जगह उनको वरुण धवन के साथ प्रमोशन करते देखा गया है। आज फिल्म रिलीज हुई है लेकिन इस वक्त कृति सैनन का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है जो कि उन्होने वरुण धवन और कार्तिक आर्यन को लेकर दिया है। सभी जानते हैं कि कृति सैनन ने वरुण और कार्तिक दोनों के साथ फिल्में की हुई हैं। इसीलिए जब उनसे दोनों के साथ काम करने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होने काफी मजेदार जवाब दिया।
इस दौरान कृति सैनन इंडिया टुडे से बात कर रहीं थीं। उन्होने कार्तिक और वरुण की निजी जीवन को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि दोनों काफी अलग हैं।
हालांकि अभिनय को लेकर उनका कहना था कि कहीं ना कहीं दोनों में समानता है। एक्टिंग को लेकर कृति ने कहा कि दोनों काफी ऑर्गैनिक हैं। इसके अलाला स्वभाव को लेकर उनका कहा था कि, ''वरुण धवन काफी मजेदार हैं और कार्तिक आर्यन हंसते रहते हैं।''

लुका छुपी में काम किया था
कृति सैनन ने कार्तिक आर्यन के साथ लुका छुपी में काम किया था और ये जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई थी। जबकि वरुण धवन के साथ वो फिल्म दिलवाले में नजर आईं थीं और अब भेड़िया रिलीज होने वाली है।

वरुण की बुरी आदत को लेकर किया था खुलासा
इसके पहले कृति सैनन ने वरुण धवन की एक आदत को लेकर भी खुलासा किया था। कृति ने बताया था, "कुछ ऐसा है जो मुझे थोड़ा परेशान करता है, जब वरुण फोन पर बात करता है तो कोई हाय, हैलो, कुछ नहीं होता है। दूसरी बात, जब वह हमेशा फोन को नीचे रखता है तो एक बेचैनी होती है क्योंकि वो बाय भी नहीं बोलता और गायब हो जाता है।''

भेड़िया आज रिलीज हुई है
फिलहाल दोनों की फिल्म भेड़िया आज रिलीज हुई है और फैंस को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। बता दें कि सुपरस्टार वरुण धवन अपने अभिनय को लेकर काफी मेहनत करते हैं और अक्सर देखा जाता है कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कामयाब होती हैं।

3डी में
हालांकि वरुण की पिछली कुछ फिल्मों ने फैंस को काफी निराश किया था। भेड़िया 3डी में भी रिलीज हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











