'स्टारकिड्स छीन लेते थे फिल्में…' आउटसाइडर होने का दर्द झेल चुकी इस हसीना ने सुनाई स्ट्रगल स्टोरी
Kriti Sanon On Nepotism: कृति सेनन बॉलीवुड की एक जानी-मानी अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी शानदार फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि किस तरीके से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई और उन्हें किन तरीकों की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फिल्मी बैकग्राउंड से न होने के कारण उनके शुरुआती करियर काफी दर्द भरा भी रहा है।

नेपोटिज्म का शिकार हुई थी ये हसीना
अक्सर हम देखते हैं की हिंदी सिनेमा में नेपोटिज्म को लेकर भी खूब बहस होती रहती है। लेकिन इसी बीच कृति ने भी अपने स्ट्रगल के दोनों को याद किया कि 'मिमी' जैसी फ़िल्में मिलना सिर्फ उनके लिए एक सपना था।
कृति सेनन ने हाल ही में GQ के साथ इंटरव्यू के दौरान अपनी शुरुआती करियर के बारे में बताया कि एक वक्त ऐसा भी था जब वह पूरी तरीके से हताश और परेशान हो चुकी थी। आज भले ही वह एक सफल अभिनेत्री बन चुकी है लेकिन उनका यह सफर इतना आसान नहीं था। यहां तक पहुंचाने के लिए उन्होंने खुद को साबित भी किया है।
कुछ बड़ा करना चाहती थीं कृति सेनन
कृति सेनन ने बिना किसी फैमिली बैकग्राउंड के फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है। अपने संघर्ष पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि "मिमी फ़िल्म से पहले मैं एक बहुत ही बुरे वक्त से गुजर चुकी हूं। मैं हमेशा से बहुत कुछ करना चाहती थी क्योंकि मैं जानती थी कि मुझ में काबिलियत तो है, लेकिन मेरे पास में मौका नहीं था।"
स्टारकिड्स ने छीने मौके
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए बताया कि "कई बार तो ऐसा भी हो चुका है कि मैं किसी रोल के बहुत ही ज्यादा करीब थी और फिर एन मौके पर जाकर किसी स्टारकिड को वह रोल मिल गया। यह वह स्थिति थी जो मेरे हाथ में ही नहीं थी। जब आप फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं होते हो तो आपको एक अनिश्चितता के साथ में जीना पड़ता है।"
जोखिम से भरा रहा कृति सेनन का करियर
कृति सेनन ने आगे इस पर बात करते हुए कहा कि "मेरा यहां तक का सफर काफी जोखिमों से भरा रहा है। मैं यहां पर बहुत सोच समझ कर फैसले लिए हैं। जो भी मुझे मौका मिला है वह मुझे मेरी मेहनत से मिला है। यहां पर मुझे कुछ भी थाली में सजा कर नहीं दिया गया है।"
करियर में चुनी गलत फ़िल्में
अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उनके करियर में एक ऐसा वक्त आया था जब उनके कई सारे प्रोजेक्ट इतना अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रहे थे जैसा उन्होंने सोचा था। साथ ही उन्होंने कुछ गलत फिल्मों को भी साइन कर लिया था जिसके चलते उन्हें प्रोफेशनल तौर पर ऐसा लगने लग गया था कि जैसे वह कहीं फंस चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications