Adipurush के बचाव में उतरीं कृति सैनन, बोलीं 'ओम राउत की इस फिल्म पर गर्व है'

Adipurush

Kriti Sanon Defend Adipurush- ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष अपने टीजर रिलीज के बाद से ही काफी विरोध का सामना कर रही है और उसके ऊपर खराब वीएफएक्स और गलत तरह से किरदारों को पेश करने का आरोप लगा था। हालांकि अब इसके वीएफएक्स पर दोबारा काम हो रहा है। इस वक्त कृति सैनन का एक बयान सामने आया है जो कि उन्होने एक कार्यक्रम के दौरान दिया था। इस दौरान वो अपनी फिल्म भेड़िया का प्रमोशन कर रहीं थीं।

आदिपुरुष को बैकलैश का सामना करना पड़ रहा है, इसको लेकर अभिनेत्री से सवाल पूछा गया था। उन्होने शानदार जवाब देते हुए कहा, ''जो फिल्म ओम राउत ने बनाई है उस पर पूरी टीम को बहुत ज्यादा गर्व है।

ये एक ऐसी फिल्म है जो कि काफी शानदार है और हमारे इतिहास का एक हिस्सा है। ओम राउत ने भी इसकी कल्पना ऐसे ही की थी कि फिल्म सर्वोत्तम बनकर सामने आए।'' कृति सैनन का ये बयान सुर्खियों में है और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

इस फिल्म में कृति सैनन 'सीता' का रोल निभा रहीं हैं जबिक प्रभास 'भगवान राम' और सैफ अली खान 'रावण' के किरदार में नजर आने वाले हैं। रावण के लुक को लेकर भी काफी विरोध हुआ था और लोगों का कहना था कि ये बिल्कुल अलग है।

वर्कफ्रंट पर कृति सैनन इस वक्त भेड़िया को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में वो वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु की जा चुकी है। इसके अलावा कृति सैनन गणपत में टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आएंगी और कार्तिक आर्यन के साथ भी उनकी जोड़ी बन गई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X