मंदिर परिसर में डायरेक्टर ने कृति सेनन के साथ की ऐसी हरकत, भड़के बीजेपी नेता ने खड़ा किया बवाल

कृति सेनन और प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म आदिपुरुष का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म का जहां हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा था तो वहीं अब अभिनेत्री कृति सैनन और डायरेक्टर ओम राउत को लेकर नया बवाल खड़ा हो गया है।
मंदिर में कृति सैनन को ओम राउत ने किया किस
दरअसल, फिल्म की टीम तिरुमाला मंदिर में पहुंची थी वहां पर फिल्म के निर्देशक ओम राउत का कृति को गले मिलना और किस करना भारी पड़ गया है। भगवान के दर्शनों के बाद पूरी टीम मंदिर परिसर में थी तभी कृति सभी से विदाई लेने लगीं। इस दौरान निर्देशक ओम राउत ना सिर्फ उनके गले मिले बल्कि कृति के गाल पर उन्होंने किस भी कर दिया। बस अब इसी को लेकर ही बवाल मच गया है।
भड़के बीजेपी नेता
तिरुमाला मंदिर के परिसर में गले मिलने और इस तरह का अफेक्शन दिखाने को लेकर ही अब आपत्ति जताई जा रही है। आंध्रप्रदेश के बीजेपी राज्य सचिव ने बाकायदा इसे लेकर बयान दिया और ऐसी हरकत की जबरदस्त निंदा की है। उनके मुताबिक किसी भी पवित्र जगह पर ऐसी हरकत करना क्या जरूरी है? वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर जमकर विवाद हो रहा है। लेकिन क्या फिल्म रिलीज से पहले ये विवाद होना सही है?
आदिपुरुष का बेसब्री से इंतजार
16 जून को आदिपुरुष रिलीज होने जा रही है जिसे लेकर माहौल काफी पॉजीटिव है। ऐसे में अगर फिल्म रिलीज से पहले इसे लेकर कोई भी विवाद होता है तो ये ठीक संकेत नहीं। हालांकि कृति और ओम राउत की तरफ से अभी इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।
आदिपुरुष का ट्रेलर
वहीं अब आदिपुरुष का आखिरी ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है जिसे एक्शन ट्रेलर कहा जा रहा है। इस ट्रेलर में खासतौर से रावण की झलक दिखाई गई है। ये किरदार सैफ अली खान निभाने वाले हैं और ट्रेलर से साफ है कि वो इस किरदार में पूरी तरह फिट बैठे हैं। दमदार अंदाज में नजर आ रहे सैफ को देख उनसे नजरें हटाना दर्शकों के लिए मुश्किल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











