..................... Kriti Sanon misbehaved with the airport staff? What are people saying after watching the video? - Hindi Filmibeat

Kriti Sanon ने एयरपोर्ट स्टाफ से की बदमतीजी? Video देख क्या कह रहे हैं लोग!

kriti sanon

Kriti Sanon Airport Video- कृति सैनन का एक वीडियो एयरपोर्ट से सीधे वायरल हो रहा है और इसमें वो सिक्योरिटी गार्ड के साथ कुछ ऐसा करती नजर आ रही हैं जो कि चौकाने वाला है। लोगों का कहना है कि कृति सैनन ने उनके साथ बदतमीजी की है।

कृति सैनन अक्सर काम के सिलसिले में एयरपोर्ट पर नजर आती हैं और वो पैपराजी को काफी अच्छी तरह से पोज देती हैं। इस वक्त वायरल हो रहे वीडियो में सिक्योरिटी गार्ड कृति सैनन के फोन में कुछ चेक करती नजर आ रही हैं। लेकिन अचानक कुछ ऐसा होता है कि कृति सैनन उनके हाथ से फोन छीनती हैं और आगे की तरफ बढ़ जाती हैं।

ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का बताया जा रहा है और इसके बाद लोग उनको लेकर कई तरह बातें कर रहे हैं। हालांकि सिक्योरिटी गार्ड इसके बाद मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं और लोगों को ये पता नहीं है कि उन्होने हंसी में ऐसा किया है या फिर वो सीरियस थीं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

वायरल हो रहे इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''भाई सबसे पहले पैपराजी को भगाओ।'' एक ने लिखा, ''ये बदतमीजी नहीं है, कोई अपना फोन किसी को यूज करने नहीं देगा।''

एक ने लिखा, ''इसमें बदतमीजी क्या है।'' एक ने लिखा, ''कृति सैनन ने सही किया।'' एक ने लिखा, ''ये क्या हरकत की है कृति ने।'' एक ने लिखा, ''किसी को पता नहीं है कि क्या हुआ है, पहले पता करो।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि कृति सैनन ने किसी तरह का रिएक्शन इस पर नहीं दिया है।

वर्कफ्रंट

कृति सैनन इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म में वो एक कमाल का रोल करने वाली हैं। अक्सर अपने किरदार से लोगों का दिल जीतने वाली कृति सैनन की फैन फॉलोविंग शानदार है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

Read more about: kriti sanon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X