Kriti Sanon ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं 'Lust Stories करने के लिए मां ने मना किया था'

kriti sanon

इंड्स्ट्री कोरोना काल के बाद फिर से स्पीड में हैं और लगातार कुछ फिल्मों की रिलीज इसको मजबूत बना रही है। ऐसे में कृति सैनन भी काम कर रहीं हैं और कुछ शानदार प्रोजेक्ट्स में वो नजर आने वाली हैं। लेकिन इस वक्त उनका एक बयान काफी चर्चा में है जो कि उन्होने एक चैट शो के दौरान दिया था। उन्होने खुलासा किया था कि कई तरह के किरदार हैं जिनको ना करने के लिए उनके परिवार का हस्तक्षेप रहता है।

कृति सैनन की मानें तो किरदार से पहले वो परिवार से उसकी राय जरूर लेती हैं और इस पर विचार भी करती हैं। इसी के चलते उन्होने खुलासा किया की नेटफ्लिक्स की लस्ट स्टोरीज में करण जौहर के ऑफर को उनके द्वारा ठुकरा दिया गया था और इसका कारण यही थी कि परिवार ये नहीं चाहता था।

दरअसल लस्ट स्टोरी में काम ना करने के लिए उनकी मां ने कहा था। इंडिया टुडे के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में, कृति सैनन की मां गीता सैनन ने खुलासा किया कि उन्होंने कृति को लस्ट स्टोरीज़ नहीं करने के लिए क्यों कहा।

"मेरा मानना था कि हम उसे अपने करियर की शुरुआत में इस तरह के सीन देखने में सहज नहीं होंगे। यह सीरीज केवल संभोग सुख के बारे में है।" कृति सैनन ने भी इस बारे में खुलासा किया था और वेब सीरीज करने से इंकार कर दिया था। कृति सैनन लगातार किसी ना किसी कारण चर्चा में रहती हैं।

भेड़िया को लेकर खबरों में हैं-

वरुण धवन के साथ काफी जल्दी कृति सैनन एक फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं जिसका नाम भेड़िया है। इस फिल्म का दमदार ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और फैंस ने ट्रेलर को काफी प्यार दिया है। इसके अलावा कृति सैनन का आइटम नंबर ठुमकेश्वरी भी रिलीज हो चुका है। फिल्म काफी जल्दी रिलीज होकर धमाका करने वाली है।

वर्कफ्रंट-

कृति सैनन भेड़िया के अलावा कई धमाकेदार प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। वो प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का हिस्सा हैं और लीड रोल निभा रहीं हैं। इस फिल्म को लेकर फिलहाल काफी विवाद चल रहा है। इसके अलावा वो शाहिद कपूर के साथ एक फिल्म का हिस्सा बनेंगी जिसका ऐलान होना बाकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X