दिलीप कुमार अंतिम विदाई कवरेज देख पर भड़कीं कृति सेनन- मुंह पर कैमरे का फ्लैश मारना, इंसानियत रखें
बॅालीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपने सोशल मीडिया काफी एक्टिव है। कृति सेनन कई दफा अपनी निजी राय भी सोशल मीडिया के जरिए जाहिर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने पैपराजी और मीडिया कवरेज को लेकर फटकार लगाई है। बॅालीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की मीडिया कवरेज पर कृति सेनन ने अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है।
इसे लेकर उन्होंने एक लंबा पोस्ट लिखा है। दिलीप कुमार का निधन 7 जुलाई को सुबह साढ़े सात बजे हुआ। वह बीते कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थें। 98 साल की उम्र में दिलीप कुमार ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को घर लाया गया।

जहां इसकी कवरेज के लिए पूरा मीडिया और पैपराजी पहुंचा। इस दौरान जैसे ही सायरा बानो अपनी गाड़ी से नीते उतरीं पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुआ जिसे देखने के बाद कृति सेनन मीडिया भड़कती नजर आयींं।


Click it and Unblock the Notifications