BOOKED: 2018 छोड़िए, अब 2019 की पहली सरप्राइज़ हिट की बुकिंग कर लीजिए, सुपरहिट ठप्पा मार के
इस साल की सबसे बड़ी सरप्राइज़ हिट निकली सोनू के टीटू की स्वीटी। छह महीने में फिल्म, इस साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मो में शामिल है। वहीं इस फिल्म की सफलता ने कार्तिक आर्यन को कॉमर्शियल स्टार तो बना ही दिया।
माना जा रहा था कि अब कार्तिक प्यार का पंचनामा पर काम करना शुरू करेंगे लेकिन उनकी नई फिल्म अनाउंस हो चुकी है। कार्तिक, दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स में कृति सैनन के साथ दिखाई देंगे।

फिल्म 2019, मार्च में रिलीज़ होगी और इसे डायरेक्ट करेंगे डेब्यू डायरेक्टर लक्ष्मण उतरेकर। फिल्म एक रॉम कॉम होगी और इसका नाम होगा लुका छुपी। अब कार्तिक और कृति की केमिस्ट्री कैसी होगी ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
[शाहरूख खान का वो दांव जिसके आगे बुरी तरह फेल हुए सलमान!]
क्योंकि कार्तिक आर्यन ने अभी तक अपने पांच फिल्मों के करियर में केवल दो ही हीरोइनों के साथ काम किया है। नुसरत भरूच और दूसरा सुभाष घई की फिल्म कांची की हीरोइन मिष्टी।
वैसे कार्तिक आर्यन तीन शानदार रॉम कॉम करने के बाद अब इस तरह की फिल्मों का हिट फॉर्मूला हो चुके हैं। आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन रॉम कॉम -


Click it and Unblock the Notifications












