प्रभास की सीता बनेंगी कृति सेनन,'आदिपुरुष' की पहली सुपरहिट तस्वीर, राम- सीता और लक्ष्मण, बड़ी खबर
आदिपुरुष की कास्टिंग में सबसे बड़ा ऐलान सीता को लेकर हुआ है। प्रभास की सीता बनेंगी कृति सेनन। जी हां, खुद कृति सेनन ने प्रभास के साथ तस्वीर शेयर कर इस बात को फाइनल बता दिया है कि वह आदिपुरुष के साथ एक नया सफर शुरू करने जा रही हैं। इस तस्वीर में आदिपुरुष की कास्ट एक साथ दिखाई दे रही है।
आपको बता दें कि लंबे समय से इस फिल्म में कलाकारों का चयन किया जा रहा है। फिल्म के निर्देशक ओम राउत तानाजी के बाद आदिपुरुष को लेकर हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। कृति सेनन ने खुद आदिपुरुष का हिस्सा बनने की खुशी जताई है।

सोनू के टीटू के स्वीटी फेम एक्टर सनी सिंह भी इस फिल्म लक्ष्मण की भूमिका में नजर आयेंगे। रावण की भूमिका में पहले से सैफ अली खान का नाम शामिल है। कुल मिलाकार आदिपुरुष की एक बड़ी तस्वीर फैंस के सामने आ गई है। जहां एक ही फ्रेम में राम-सीता और लक्ष्मण दिखाई दे रहे हैं।
यानी कि प्रभास-कृति सेनन और सनी सिंह। कृति सेनन ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि एक नई यात्रा की शुरुआत, अपने प्रिय लोगों के साथ। आदिपुरुष का हिस्सा बनने पर अभिभूत हूं। इसी के साथ कृति सेनन ने जो तस्वीर भी शेयर की है।


Click it and Unblock the Notifications











