कृति सेनन का आइटम नंबर 'परम सुंदरी' रिलीज, हॉट मूव्स से बिखेरा जलवा- मिमी फिल्म का लेटेस्ट सॉन्ग
कृति सेनन की फिल्म मिमी लगातार चर्चा में हैं। हाल में ही मिमी का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसमें कृति सेनन के अलावा पंकज त्रिपाठी की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिली। अब मिमी से कृति सेनन का लेटेस्ट गाना परम सुंदरी रिलीज हुआ है। इसमें कृति सेनन का आइटम नंबर देखने को मिला है। कृति सेनन के डांस मूव्स देख जरूर ये गाना फैंस के लिए लोकप्रिय होगा।
कृति सेनन की फिल्म मिमी का गाना परम सुंदरी को ए आर रहमान द्वारा कंपोज किया गया है। जिसे श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गाने को कृति सेनन पर ही फिल्माया गया है। गाने को खुद कृति सेनन, ए आर रहमान व अन्य फिल्म टीम के सदस्यों ने शेयर किया।
कृति सेनन की फिल्म मिमी में उनका जबरदस्त आइटम नंबर देखने को मिला। ग्लैमरस आउटफिट में कृति सेनन जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही हैं जिसपर फैंस की नजरें थम गई हैं। इससे पहले भी कृति सेनन के आइटम नंबर देख जा चुके हैं।लेकिन इस बार उनका अलग अवतार देखने को मिला है।
कृति सेनन की मिमी की बात करें तो ये फिल्म के लिए कृति ने 15 किलो तक वजन बढ़ाया। कृति ने खुद बताया कि इस रोल के लिए उन्होंने जमकर बर्गल चॉकलेट खाए। इस फिल्म में कृति सेरोगेट मदर का रोल निभाती नजर आएंगी।
मिमी फिल्म 30 जुलाई 2021 को रिलीज हो रही है जिसे लुका छिपी वाले निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्टर किया है। लुका छिपी में भी कृति सेनन नजर आई थीं और ये फिल्म हिट साबित हुई थी। मिमी ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है जिसकी रिलीज में कुछ दिन ही बाकि है।

कृति सेनन बच्चन पांडे
अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन बच्चन पांडे में भी नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फिलहाल खींचातान चल रही है लेकिन ये पहला मौका है जब वह अक्षय के अपोसिट काम करेंगी। फिल्म की शूटिंग व अन्य काम हो चुका है लेकिन कोरोना के चलते रिलीज में समय लग रहा है।

आदिपुरुष में कृति सेनन
कृति सेनन के पास इन दिनों बिग बजट फिल्मों की कमी नहीं है। वह बैक टू बैक अपनी फिल्मों की शूटिंग व प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। कृति के पास मेगा बजट फिल्म आदिपुरुष भी है जिसमें सीता का रोल निभाने को लेकर चर्चा है। प्रभास, सैफ समेत तमाम बड़े कलाकार फिल्म में नजर आएंगे।

भेड़िया में कृति सेनन
इतना ही नहीं वरुण धवन के साथ भी कृति सेनन नजर आएंगी। हाल में ही अरुणाचल प्रदेश से भेड़िया फिल्म की शूटिंग पूरी करके वरुण और कृति सेनन मुंबई वापस लौटे हैं और अब कृति सेनन मिमी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हो गई हैं। भेड़िया फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। 14 अप्रैल 2022 इसकी रिलीज डेट बताई जा रही है जिसे अमर कौशिक द्वारा निर्देशित किया गया है।

शहजादा फिल्म में कृति सेनन
हाल में ही खबरें आई हैं कि अल्लु अर्जुन की साउथ की फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' का हिंदी रीमेक को लेकर चर्चा है। खबरें हैं कि हिंदी रीमेक के लिए इस फिल्म का नाम शहजादा होगा और फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की जोड़ी नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक फिल्म को लेकर ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











