इस नामी बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं कृति सेनन! जानें कौन हैं 'कबीर बाहिया' जिसके साथ वायरल हो रही हैं तस्वीरें

Kriti Sanon

Who is Kriti Sanon rumoured boyfriend Kabir Bahia: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में सबसे आगे रहने वाली कृति सेनन आए दिनों अपने लुक्स को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। कृति सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनके पोस्ट आते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं, लेकिन फिलहाल तो उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं जिसके बारे में कभी कृति ने जिक्र ही नहीं किया। जी हां, कृति सेनन ने हाल ही में अपना 34वां जन्मदिन आइलैंड पर मनाया, लेकिन इस दौरान कृति अकेली नहीं थीं। उनके साथ थे उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड को भी स्पॉट किया गया है।

रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ बर्थडे मनाने गईं कृति सेनन
जी हां, कृति सेनन की उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जहां कृति ऑरेंज कलर की शर्ट ट्यूब टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहने दिख रही हैं। वहीं उनके साथ नजर आ रहे शख्स सिंपल कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं। कभी दोनों क्रूज पर खूबसूरत मौसम का आनंद लेते नजर आ रहे हैं तो कभी कृति दूर खड़ी स्पॉट की जाती हैं। इसके बाद कबीर ने अपने इंस्टा हैंडल पर भी खूबसूरत लोकेशन की स्टोरी शेयर की थी। हालांकि कबीर ने इस तस्वीर को कृति को टैग नहीं किया था।

जानें कौन हैं कबीर बाहिया
कबीर के बारे में बताएं तो कबीर बाहिया लंदन के रहने वाले हैं। उनके पिता कुलजिंदर बाहिया यूके बेस्ड ट्रैवल एजेंसी साउथ हॉल ट्रैवल कंपनी के मालिक हैं। बता दें कि कबीर के बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया में कई सितारों के साथ अच्छे कॉन्टेक्ट हैं। बता दें कि पिछली बार हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की शादी अटेंड करने के लिए कबीर राजस्थान आए थे। बता दें की कबीर की कई तस्वीरें हार्दिक और एमएस धोनी और उनकी वाइफ साक्षी के साथ भी देखी जा सकती हैं। यह तस्वीरें कबीर ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X