राबता की शूटिंग के दौरान घायल हुईं कृति सेनन..शेयर की तस्वीर
बॉलवीुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म राबता की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं।
बॉलवीुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म राबता की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। कृति इस दौरान एक्शन सीन की शूटिंग कर रही थीं कि अचानक उनके पैर में चोट लग गई। चोट लगे हुए पैर की तस्वीर कृति ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।

कीर्ति ने अपनी इस तस्वीर के नीचे कैप्शन में लिखा- ब्रूज़ एन हाउ... लुक्स लाइक ऐन आर्टवर्क आॅफ ब्रूज़। नो पेन नो गेन। आपको बता दें कि कृति इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म को दिनेश विजान निर्देशित कर रहे हैं।
राबता फिल्म जून में रिलीज़ होगी। कीर्ति फिलहाल राबता और बरेली की बर्फी में काम कर रही हैं। बहरहाल आपको बता दें कि कृति को शूटिंग के दौरान पहली बार चोट नहीं लगी है। इससे पहले भी बूडापेस्ट में एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान उनके एंकल में चोट आ गई थी।


Click it and Unblock the Notifications