टाइगर को किस नहीं करना चाहती थीं कृति!
Exclusive: 'हीरोपंती' का हीरो तो पहले ही हिट हो गया यार..
हालांकि किस सीन के बारे में बात करते हुए कृति ने काफी हैरत अंगेज बात कहीं। कृति ने कहा कि जिस सीन को लोग एकदम रीयल बता रहे हैं वो मेरे लिए करना आसान नहीं था। कृति ने कहा कि इस दृश्य को लेकर उनके भीतर हिचकिचाहट थी, क्योंकि वह एक रूढ़िवादी परिवार से हैं। जब फिल्म के निर्देशक शब्बीर खान ने मुझे लिपकिस के बारे में बताया, तो मुझे हिचकिचाहट हुई। मैंने उनसे कहा, "क्या हम इसे छोड़ नहीं सकते? क्या यह महत्वपूर्ण है? लेकिन उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण दृश्य है।"
फिल्म की मांग थी तभी कृति ने यह सीन दिया।कृति ने कहा कि हालांकि मैंने यह सीन बड़े अच्छे से किया। उन्होंने आगे कहा, "मैं एक रूढ़िवादी परिवार से हूं, लेकिन मेरे माता-पिता इसे सकारात्मक तरीके से देखते हैं और उन्होंने मेरे हर फैसले में मेरा साथ दिया है।"
एक अभिनेत्री के तौर पर कृति खुद को सीमाओं में नहीं बांधती। मैं फिल्म के प्रवाह के साथ चलती हूं। अगर यह फिल्म की पटकथा की मांग है तो आपको यह करना चाहिए।"हीरोपंती फिल्म में ये किसिंग सीन एक क्लब में नज़र आएगा।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/lIpxgpV3PoY?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












